बिलासपुर // राजमिस्त्री को मूर्ख बनाकर….’मै कौन बनेगा करोड़पति” से फोन कर रहा हूं, आप को 25 लाख रु का इनाम मिला है। उक्त रकम आप के खाते में जमा करने के लिये आपको 47 हजार रु देना होगा,यह कहा गया।इसके बाद राजमिस्त्री ने ठग के बताए खाता नंबर में चार किश्त में 36 हजार जमा कराये। 36 हजार जमा करने के बाद भी जब उसे 25 लाख रूपय की इनामी रकम का कुछ अता पता नही चला तो उसे ठगी का शिकार होने की जानकारी हुई। पीडित की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेन्डरवा निवासी राजमिस्त्री भरत लाल धीवर के मोबाईल में 3 फरवरी को फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम बताया व् कहा कि ‘कौन बनेगा करोड़पति से बोल रहा हूं! आप का 25 लाख रु का इनाम निकला है। इनाम की राशि लेने आपको 47 हजार रूपये जमा करना होगा’। इसके साथ उसने एसबीआई का खाता नंबर 3895529960 नंबर व् आईएफसी कोड बताया। भरत लाल ने उक्त खाता नंबर में चार किश्त में 36 हजार रूपये जमा करा दिया। 36 हजार देने के बाद उसे ठगी का शिकार होने की जानकारी हुई। इस पर उसने रतनपुर थाना में ठग के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/07/2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति… नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में प्रतिमाएं लगाने स्वीकृत किए 10.60 करोड़…
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
