बिलासपुर, जुलाई, 02/2026
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। 28 जून, 30 जून और 2 जुलाई 2026 को खनिज विभाग की टीम ने सिल्पहरी, पोड़ी, रतनपुर, दार सागर, बेलगहना, सोढ़ाखुर्द, पौसरा, सेलर, जांजी, उरतुम, मंगला, तुरकाडीह और लोखड़ी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त 1 चैन माउंटेन मशीन, 1 जेसीबी, 3 हाइवा और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 7 वाहन-मशीनें जब्त की गईं। इसके अलावा 840 घनमीटर अवैध रेत के भंडारण को भी जब्त किया गया।
जांच के दौरान पोड़ी क्षेत्र में खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए 1 चैन माउंटेन मशीन और 2 हाइवा जब्त किए गए। सोढ़ाखुर्द में बिना अनुमति 600 घनमीटर तथा दार सागर में 240 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण पकड़ा गया। मंगला के पाट बाबा क्षेत्र में अरपा नदी से अवैध रेत उत्खनन करते हुए 1 जेसीबी और 1 हाइवा को जब्त किया गया। वहीं जांजी और उरतुम क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन में लगे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली भी कार्रवाई की जद में आए। जब्त की गई 7 मशीनों और वाहनों में से 6 को सिरगिट्टी और कोनी थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है, जबकि चैन माउंटेन मशीन को मौके पर ही सीलबंद किया गया। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज, वन, राजस्व एवं पुलिस विभाग का संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Author Profile
Latest entries
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
बिलासपुर08/10/2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स..
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
