• Sun. Nov 29th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बिलासपुर में AI आधारित शिक्षा की बड़ी पहल, 5,000 से अधिक शिक्षक हुए प्रशिक्षित..

बिलासपुर, नवंबर, 26/2026

बिलासपुर में AI आधारित शिक्षा की बड़ी पहल, 5,000 से अधिक शिक्षक हुए प्रशिक्षित..

जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल की पहल पर जिले के शिक्षकों और विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क AI प्रशिक्षण, दिसंबर में तीन अन्य विकासखंडों में शुरू होगा अभियान..

बिलासपुर। जिले की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल की पहल तथा जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडे के मार्गदर्शन में स्किलजा फाउंडेशन Skillzza Foundation (EdgeSpark IT Ventures Pvt. Ltd.) के सहयोग से जिले के शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में Canva for Education एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का निःशुल्क प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

“1 करोड़ लोगों को एआई की ट्रेनिंग देने का लक्ष्य भारत सरकार का है,95%* छात्र और शिक्षक दुनियाभर में एआई इस्तेमाल कर रहे हैं, मानवीय कौशल के साथ तकनीकी कौशल का सीखना भी जरूरी है एवं तकनीक के जिम्मेदारी भरे इस्तेमाल और सही-गलत को समझना भी अनिवार्य है।” -संदीप पांडेय जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर

बीईओ बिल्हा भूपेंद्र कौशिक ने बताया अभियान के पहले चरण में बिल्हा विकासखंड के 5,000 से अधिक शिक्षकों को 50 से ज्यादा ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान विकास खंड बिल्हा की तीन तहसीलों बिल्हा ,बिलासपुर और बेलतरा के 297 शासकीय प्राथमिक,167 शास पू मा शाला,81 हाई और ह्यरसेकेंडरी और 300 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों के सभी टीचर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूलभूत ट्रेनिंग में शामिल हो रहे है।जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र क्रमांक 12462/सामान्य/2026-27 के माध्यम से कार्यक्रम को अनुमति प्रदान की गई है। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है तथा स्कूलों पर कोई आर्थिक भार नहीं होगा।

मालूम हो विगत सोमवार 23-11-26 से आरम्भ प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्किलजा फाउंडेशन से चयन, मयूरी, सोनाली, भूमिका, प्रेक्षा एवं ज़ैनब सहित विभिन्न प्रशिक्षकों की टीम, गूगल मीट पर प्रत्येक दिवस दो सत्रों में डेढ़ घंटे के सेशन में शिक्षकों को AI के उपयोग तथा Canva की मदद से PPT, पोस्टर, वर्कशीट, पाठ योजना, वीडियो और अन्य शिक्षण सामग्री तैयार करने का प्रशिक्षण दिया है। 30 नवंबर को एमएलबी, तारबाहर एवं बिजौर संकुल सहित शेष लगभग 700 शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।Skillzza Foundation की Founder एवं CEO श्रीमती स्वाति गुप्ता ने कहा, छत्तीसगढ़ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारा संकल्प है( “AI for Chhattisgarh is our pledge.”) संस्था का उद्देश्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को AI की जानकारी देकर उन्हें भविष्य की तकनीकी जरूरतों के लिए तैयार करना है।

बिल्हा ब्लाक नोडल मुकेश अग्रवाल ने जानकारी दी ,प्रशिक्षण पूरा करने वाले शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान से प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अभियान से शिक्षक और विद्यार्थी एआई चलाना नहीं, उसे सुरक्षित बनाना व उससे अपने रोजमर्रा के काम कराना भी सीख रहे हैं।जेनरेटिव एआई सीखने की नई विधा को सीखने की ललक से ही शिक्षकगण ट्रेनिंग कार्यक्रम में स्वत:स्फूर्त शामिल हो रहे है। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की यह पहल जिले में शिक्षा को अधिक रोचक, सरल और आधुनिक बनाने के साथ शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अभियान के अगले चरण में दिसंबर माह में तखतपुर, मस्तूरी एवं कोटा विकासखंड के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद जिले के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को भी AI एवं डिजिटल क्रिएटिविटी का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे नई तकनीक का उपयोग पढ़ाई, प्रोजेक्ट और रचनात्मक गतिविधियों में कर सकें।

प्रथम चरण में विकासखण्ड के बिल्हा केबिल्हा केबिल्हा के 59 संकुलों के संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयकों के सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल एबीईओ श्रीमती दीप्ति गुप्ता, श्रीमती सुनीता ध्रुव,बीआरसी श्री देवी चंद्राकर, वासुदेव पांडे संकुल समन्वयक केशव वर्मा,राकेश शुक्ला, सुनील पांडे, राजेश कौशिक, कौस्तुभ पांडेय,डीएन यादव,अजय साहू,शाहीन अंसारी एवं शिक्षक का सकरी भागीदारी कर रहे हैं।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

You missed