• Sun. Nov 29th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

डॉ. उज्ज्वला कराड़े की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, अब गिरफ्तारी की लटकी तलवार,पीड़िता का पति और डॉक्टर दोनों पुलिस गिरफ्त से बाहर…

बिलासपुर, नवंबर, 29/2026

डॉ. उज्ज्वला कराड़े की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, अब गिरफ्तारी की लटकी तलवार,पीड़िता का पति और डॉक्टर दोनों पुलिस गिरफ्त से बाहर…

तलाक की राह आसन करने के लिए पति पर डॉक्टर से मिलीभगत कर पत्नी का जबरन अबॉर्शन करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की डॉ. कराड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है अपराध के बाद दोनों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

बिलासपुर। पत्नी की सहमति के बिना गर्भपात कराने के गंभीर आरोपों से घिरीं जेपी हॉस्पिटल की डॉक्टर उज्ज्वला कराड़े की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला न्यायालय में लगाई गई उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद अब उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। वहीं, इस मामले में आरोपी पीड़िता के पति सुयश अग्रवाल और डॉ. कराड़े दोनों अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

मामला एक विवाहित महिला का उसकी कथित सहमति के बिना गर्भपात कराए जाने से जुड़ा है। पीड़िता ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की डॉक्टर उज्ज्वला कराड़े पर मिलीभगत कर जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, महिला करीब तीन महीने की गर्भवती थी। इसी दौरान उसके पति ने उससे तलाक लेने का फैसला कर लिया था।

पीड़िता का आरोप है कि पति को आशंका थी कि बच्चे के जन्म के बाद तलाक की प्रक्रिया में कानूनी और पारिवारिक अड़चनें आ सकती हैं। इसी वजह से उसने जेपी हॉस्पिटल की डॉक्टर उज्ज्वला कराड़े के साथ मिलकर पत्नी की इच्छा और सहमति के विरुद्ध उसका गर्भपात करा दिया। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने पति सुयश अग्रवाल और डॉ. उज्ज्वला कराड़े के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 89 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए डॉ. कराड़े ने जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाया था, लेकिन न्यायालय ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई महत्वपूर्ण हो गई है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाना है कि गर्भपात किन परिस्थितियों में कराया गया, महिला की सहमति थी या नहीं और अस्पताल में इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किन नियमों का पालन किया गया। साथ ही, पति और डॉक्टर के बीच कथित मिलीभगत से जुड़े पहलुओं की भी जांच होगी।

फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। ऐसे में अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद डॉ. उज्ज्वला कराड़े की गिरफ्तारी को लेकर संभावनाएं बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि पुलिस डॉक्टर और पीड़िता के पति की गिरफ्तारी के लिए कब तक कार्रवाई करती है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed