• Mon. Nov 23rd, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

एक साल से सड़क पर संघर्ष, फिर भी नहीं मिला न्याय… लिंगियाडीह आंदोलन के 365 दिन पूरे..

बिलासपुर, नवंबर, 23/2026

एक साल से सड़क पर संघर्ष, फिर भी नहीं मिला न्याय… लिंगियाडीह आंदोलन के 365 दिन पूरे..

बिलासपुर। शहर के लिंगियाडीह में रहवासियों का धरना आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के 365 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी रहवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। लंबे समय से न्याय और राहत की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों को आज भी सरकार और प्रशासन की पहल का इंतजार है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर लिंगियाडीह के रहवासियों को राहत कब मिलेगी?

दरअसल, करीब 13 महीने पहले नगर निगम ने लिंगियाडीह चौक में कथित बेजा कब्जों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई से प्रभावित लोगों और स्थानीय रहवासियों ने विरोध जताते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। देखते ही देखते यह आंदोलन लंबा खिंच गया और आज इसे एक साल पूरा हो चुका है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है।

शैलेष पांडे, पूर्व विधायक, बिलासपुर

धरना आंदोलन के एक साल पूरे होने पर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी आंदोलन स्थल पहुंचकर रहवासियों का समर्थन किया। इस दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता शैलेष पांडेय, प्रमोद नायक, शिवा मिश्रा, राजेंद्र शुक्ला, भरत कश्यप, पार्षद दिलीप पाटिल, डब्बू साहू, अंकित गौरहा, विनय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

दिलीप पाटिल, पार्षद 

एक साल से जारी इस आंदोलन ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। रहवासी अब तक अपनी मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं, आंदोलन के 365 दिन पूरे होने के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं होना यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर प्रभावित परिवारों की समस्या का समाधान कब और कैसे होगा?

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

You missed