• Sat. Nov 21st, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

3000 नशीली गोलियों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, रानी सिंह की याचिका पर नोटिस; NDPS केस की कार्यवाही पर रोक

बिलासपुर, नवंबर, 21/2026

3000 नशीली गोलियों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, रानी सिंह की याचिका पर नोटिस; NDPS केस की कार्यवाही पर रोक

बिलासपुर। शहर के चर्चित 3000 नशीली गोलियों के मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने अहम हस्तक्षेप किया है। मामले में रानी सिंह उर्फ शिवरानी सिंह से जुड़े प्रकरण को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने नोटिस जारी किया है। साथ ही, सरकंडा थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़े विशेष NDPS केस में आगे की न्यायिक कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है।

जानकारी के अनुसार, फरवरी 2026 में सरकंडा पुलिस ने रानी सिंह उर्फ शिवरानी सिंह को 3000 नशीली गोलियों के मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद यह मामला काफी चर्चा में रहा। पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक की टिप्पणी आया था जिसमें इस मामले की दोबारा जाँच की आदेश दिया गया था जिसके बाद भी यह प्रकरण दोबारा सुर्खियों में आया था।

अब इस मामले में पीड़ित पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। 16 नवंबर 2026 को जस्टिस एम.एम. सुंद्रेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया। अदालत ने सरकंडा थाने में दर्ज एफआईआर क्रमांक 207/2026 से संबंधित विशेष NDPS प्रकरण क्रमांक 16/2026 में आगे की न्यायिक कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 दिसंबर 2026 की तारीख निर्धारित की है। शीर्ष अदालत के इस आदेश के बाद फिलहाल संबंधित NDPS प्रकरण की आगे की न्यायिक कार्यवाही थम गई है।

अब सबकी निगाहें 17 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई और आने वाले आदेश से इस चर्चित मामले की आगे की कानूनी दिशा स्पष्ट हो सकती है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed