बिलासपुर, मई, 29/2025
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2… 6 जून से होगा आगाज… अंडर 16/19 और रणजी खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम… बिलासपुर बुल्स भी प्रमुख दावेदार…
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा 6 जून से 15 जून तक राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में राज्य की 6 प्रमुख टीमें भाग लेंगी, जिनमें बिलासपुर बुल्स भी प्रमुख दावेदारों में से एक है।
बिलासपुर बुल्स टीम की कप्तानी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल चुके मशहूर ऑलराउंडर शशांक सिंह के हाथों में सौंपी गई है। टीम की आधिकारिक लॉन्चिंग पार्टी 29 मई को सिल्वर ओक होटल में धूमधाम से आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम 3 जून तक बिलासपुर के रेलवे सेरसा मैदान पर अभ्यास कर रही है, जहां खिलाड़ियों ने फिल्डिंग, बैटिंग, बॉलिंग और प्रैक्टिस मैचों के ज़रिए खुद को प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार किया है। 4 जून को टीम रायपुर रवाना होगी, जहां उनका पहला मुकाबला 6 जून को होगा। इसके अलावा बिलासपुर बुल्स के अन्य मैच 8 जून, 9 जून और 11 जून को भी खेले जाएंगे। सभी मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में होंगे।
इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि सभी टीमों के साथ राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी कोच शामिल किए गए हैं, जिससे खिलाड़ियों को उच्च स्तर की मार्गदर्शन और ट्रेनिंग मिल रही है। सबा करीम श्रीविवेक राजदान, अकय मेहरा, 1, जैसे विश्व विख्याता कामेंटेटर मैच की आखों देखा हाल सुनाएगें। बी.सी. सीएआई से चयनित एंपायर मैच की एंपारिंग करेंगे वही एंटीकरप्सशन B.C.C.I. का चैनल मैच का नियंत्रण करेगा। सीपीएल के सभी मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेलीविजन पर किया जाएगा, जिससे राज्य और देशभर के दर्शक इस रोमांचक प्रतियोगिता का आनंद घर बैठे ले सकेंगे।

ये 6 टीमें खेलेंगे CCPL में…
1. बिलासपुर बुल्स 2. राजनंदगाँव पैचर 3. रायगढ़ लायन 4. बस्तर बाइरनन 5. सरगुजा 21ईगरस 6. रायपुर राइनोस।
बिलासपुर क्रिकेट संघ भी इस आयोजन को लेकर बेहद सक्रिय है और प्रयासरत है कि अधिक से अधिक स्कूली बच्चे और युवा खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचकर मैचों का सीधा आनंद लें और प्रोत्साहित हों। इसके लिए स्थानीय स्तर पर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
विजेता को मिलेगा 15 लाख….
टूर्नामेंट के विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 15 लाख रुपये की राशि दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 11 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। यह पुरस्कार राशि खिलाड़ियों के मनोबल को और अधिक ऊंचा करने का काम करेगी। इसके अलावा कैच पकड़ने पर 10,000 का भी इनाम होगा।
सीपीएल न केवल राज्य के क्रिकेट खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर और भी मजबूत स्थान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है। दर्शकों को भी इस रोमांचक क्रिकेट महाकुंभ का बेसब्री से इंतजार है।
GENI ऐप से करे बुक…
GENI एप “टीकट पहले 50 टिकट बुक कराने वालो को V.I.P. टिकट दिया जाएगा, जिनमें दर्शकों को नाश्ता भोजन की भी व्यवस्था होगी)
Author Profile
Latest entries
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
