बिलासपुर, अक्टूबर, 20/2026
दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत..
कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में होगी संगठन की बैठक, छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद..
बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 22 और 23 अक्टूबर 2026 को अपने नियमित प्रवास पर बिलासपुर पहुंचेंगे। उनके दो दिवसीय प्रवास को लेकर संघ के स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रवास के दौरान वे छत्तीसगढ़ प्रांत के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन के कार्यों के विस्तार, गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के प्रबोधन से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. मोहन भागवत 22 अक्टूबर को दोपहर में बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां वे कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रुकेंगे। इसी परिसर में संगठन की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रांत के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी।
संघ की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस प्रवास का प्रमुख उद्देश्य संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा, कार्य विस्तार और कार्यकर्ताओं के प्रबोधन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करना है। बैठक में संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है।
डॉ. मोहन भागवत का यह प्रवास संघ की नियमित संगठनात्मक गतिविधियों का हिस्सा है। दो दिनों तक बिलासपुर में प्रवास के दौरान उनका मुख्य कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और संगठन से संबंधित विषयों पर केंद्रित रहेगा। 22 और 23 अक्टूबर को होने वाले इस प्रवास के दौरान संघ प्रमुख का बिलासपुर में रहना संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
