• Fri. Oct 23rd, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

राम सेतु पुल पर मारपीट.. 7/8 युवकों ने दो बाइक सवारों को घेरा.. विसर्जन के दौरान हुई घटनाओं के बाद मारपीट का एक और वीडियो वायरल.. शहर की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल..

बिलासपुर, अक्टूबर, 23/2026

राम सेतु पुल पर मारपीट.. 7/8 युवकों ने दो बाइक सवारों को घेरा..

विसर्जन के दौरान हुई घटनाओं के बाद मारपीट का एक और वीडियो वायरल.. शहर की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल..

बिलासपुर। शहर में मारपीट की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुर्गा विसर्जन के दौरान मारपीट की कई घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब सरकंडा थाना क्षेत्र के राम सेतु पुल के पास मारपीट का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें 7-8 युवक दो बाइक सवारों को घेरकर लात-घूंसों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। व्यस्त मार्ग पर खुलेआम हुई इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था और पुलिस की निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, मामला सरकंडा थाना क्षेत्र में राम सेतु पुल के पास का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक दो बाइक सवारों को घेरकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान युवक लात-घूंसों से हमला करते नजर आते हैं। सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह की घटना से राहगीरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। हालांकि, मारपीट किस वजह से हुई और विवाद की शुरुआत कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

मारपीट का वायरल वीडियो 

बुधवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान शहर में मारपीट की चार से पांच घटनाएं सामने आई थी। इन घटनाओं से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुए थे। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बावजूद मारपीट की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। अब राम सेतु पुल के पास का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर शहर में युवाओं के बीच बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे है।

शहर में लगातार मारपीट की घटनाएं सामने आने से यह सवाल उठने लगा है कि क्या असामाजिक तत्वों में कानून का डर कम होता जा रहा है? सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह लोगों को घेरकर पीटना न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर चिंता का विषय है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर घटना के कारण, आरोपियों की पहचान कर पुलिस की कार्रवाई करती है।

 

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed