• Sat. Nov 14th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

अग्रवाल प्रीमियर लीग 2.0 का आगाज 17 दिसंबर से, मिनी स्टेडियम में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच..विजेता टीम को मिलेगा 2.22 लाख रुपए का पुरस्कार..

बिलासपुर, नवंबर, 14/2026

अग्रवाल प्रीमियर लीग 2.0 का आगाज 17 दिसंबर से, मिनी स्टेडियम में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच..

8 टीमों के बीच होगा मुकाबला, 120 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, विजेता टीम को मिलेगा 2.22 लाख रुपए का पुरस्कार..

बिलासपुर। अग्रोहा मित्र मंडल के तत्वावधान में अग्रवाल प्रीमियर लीग (APL) 2.0 का भव्य आयोजन 17 से 20 दिसंबर तक बिलासपुर के मिनी स्टेडियम में किया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में इस बार 8 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी शामिल होंगे। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों को भी मौका दिया जा रहा है। हर जिले से दो-दो खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जबकि शेष खिलाड़ी बिलासपुर से होंगे।

आयोजन समिति के संरक्षक ओम मोदी ने बताया कि अग्रवाल प्रीमियर लीग का यह दूसरा वर्ष है। पिछले साल आयोजित प्रतियोगिता को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला था। पहले संस्करण में 6 टीमों ने हिस्सा लिया था, जबकि इस बार टीमों की संख्या बढ़ाकर 8 कर दी गई है। इस तरह कुल 120 खिलाड़ी मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा था और इस बार भी दर्शकों को शानदार क्रिकेट देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता की शुरुआत 17 दिसंबर से होगी, जबकि 20 दिसंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

ओम मोदी, संरक्षक, आयोजन समिति

वहीं आयोजन समिति के सदस्य नितिन बेरीवाल ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। विजेता टीम को 2 लाख 22 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 1 लाख 11 हजार रुपए की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है। महज चार घंटे के भीतर ही 120 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया। रायपुर, रायगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों को शामिल किया जा रहा है।

नितिन बेरीवाल, सदस्य आयोजन समिति

आयोजन समिति के अनुसार, अग्रवाल प्रीमियर लीग 2.0 का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ ही समाज के लोगों को खेल के माध्यम से जोड़ना है। इस बार टीमों की बढ़ी संख्या, प्रदेशभर के खिलाड़ियों की भागीदारी और आकर्षक पुरस्कार राशि के चलते प्रतियोगिता के और भी रोमांचक होगा।

Oplus_16908288

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed