बिलासपुर, नवंबर, 14/2026
वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस की जनचौपाल, साढ़े 13 करोड़ वोटरों के नाम कटने का दावा…
सेलर में गरजे नवज्योति पटनायक, बोले- पैसों और सामानों की चोरी सुनी, अब वोट की चोरी देख रहे हैं…
बिलासपुर। कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत बिलासपुर जिले के ग्राम सेलर में जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक शामिल हुए। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, सेलर पंचायत के सरपंच धनंजय सिंह, कांग्रेस नेता डब्बू साहू, अंकित गौरहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
जनचौपाल के माध्यम से कांग्रेस गांव-गांव पहुंचकर लोगों को कथित वोट चोरी, एसआईआर (मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण) और उनके मतदान के अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है। सेलर में आयोजित कार्यक्रम में भी कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों को मतदाता सूची से नाम कटने के मुद्दे की जानकारी देते हुए अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने की अपील की।
पहली बार देख रहे हैं वोट की चोरी – नवज्योति पटनायक
जनचौपाल को संबोधित करते हुए कांग्रेस ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक ने कहा कि देश में अब तक पैसों और सामानों की चोरी के कई मामले देखे गए हैं, लेकिन पहली बार वोट की चोरी देखने को मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वर्षों से वोट चोरी कर रही है और कांग्रेस ने कई बार इसके प्रमाण भी दिए हैं।
विजय केशरानी, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बिलासपुर
पटनायक ने कहा कि कांग्रेस की ओर से साढ़े 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाने का आंकड़ा सामने रखा गया है। इस संबंध में लगातार चुनाव आयोग से सवाल किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक इन सवालों का जवाब नहीं मिला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस सबूत दे रही है, तो चुनाव आयोग अपनी ओर से आंकड़े और जवाब क्यों नहीं दे रहा है?
धनंजय सिंह, सरपंच ग्राम सेलर
चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल
नवज्योति पटनायक ने कहा कि इंडिया ब्लॉक की ओर से वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है, क्योंकि लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर वोट चोरी करेगा, तो कांग्रेस को इसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनचौपाल के जरिए ग्रामीणों तक पहुंचकर उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जांचने, एसआईआर की प्रक्रिया को समझने और अपने मतदान के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया जा रहा है। पार्टी ने इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही।
Author Profile
Latest entries
राजनीति14/11/2026वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस की जनचौपाल, साढ़े 13 करोड़ वोटरों के नाम कटने का दावा… सेलर में गरजे नवज्योति पटनायक, बोले- पैसों और सामानों की चोरी सुनी, अब वोट की चोरी देख रहे हैं…
राष्ट्रीय12/11/2026केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान शहरी निकायों की कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं की प्रगति पर की समीक्षा..
प्रशासन12/11/2026धान खरीदी से पहले नानक ट्रेडर्स, श्री कृष्णा धान भंडार, श्रीराम राइस मिल और अमर किराना सहित सात ठिकानो से 200 क्विंटल धान जप्त..
अपराध11/11/2026टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…
