• Thu. Nov 5th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बिलासपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल.. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी

बिलासपुर, अक्टूबर, 31/2026

बिलासपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल..

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी

बिलासपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 1 नवंबर को प्रस्तावित मार्च के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को बिलासपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा में केंद्र और प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ नेताओं सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने इस आयोजन के जरिए विपक्षी दलों पर देश में अराजकता फैलाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया।

पदयात्रा दोपहर 3 बजे गांधी चौक स्थित गवर्नमेंट स्कूल से शुरू हुई। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

गांधी चौक से शुरू हुई पदयात्रा हटरी चौक, सिटी कोतवाली चौक, सदर बाजार, गोल बाजार, करोना चौक और सिम्स चौराहा होते हुए पंडित देवकीनंदन चौक पहुंची। यहां से रैली नेहरू चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और लोकतंत्र बचाने तथा अराजकता के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया।

EVM को लेकर कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री का निशाना..

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने EVM को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस लोकसभा चुनाव हारती है, तो EVM पर सवाल उठाती है और वोट चोरी के आरोप लगाती है। वहीं, जब किसी राज्य में चुनाव जीतती है, तो EVM को लेकर कोई सवाल नहीं उठाती।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और राजनीतिक लाभ के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, केंद्रीय मंत्री भारत शासन 

विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा। नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है और राजनीतिक विरोध के नाम पर देश में अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र की रक्षा और राष्ट्रहित में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

राहुल गांधी के 1 नवंबर को प्रस्तावित मार्च के जवाब में निकाली गई इस पदयात्रा को भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ जनसंदेश देने और अपने राजनीतिक विरोध को सड़क पर उतारने के रूप में पेश किया।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ महाधरना कर मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा..
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय.. AICC पर्यवेक्षक नवज्योति पटनायक ने उठाए चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे…SIR प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर मांगा जवाब

You missed