बिलासपुर, अक्टूबर, 20/2026
बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल !
निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी..
अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध..
अरपांचल लोक मंच ने नगर निगम से रावण दहन पर 24 लाख रुपये खर्च करने सवाल उठाया है। CSR मद, टेंडर और ठेका प्रक्रिया सार्वजनिक करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है वही अरपांचल लोक मंच के सिद्धांशु मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि क्या सोने-चांदी का रावण जला रहा नगर निगम? समिति ने बोला कि रावण दहन से बेहतर सड़क-नाली बनवाने में खर्च कर फीता कटवा लेते। बिलासपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम को लेकर विवाद गरमा गया है।
बिलासपुर। शहर में रावण दहन के नाम पर 24 लाख रुपये खर्च करने को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है… साइंस कॉलेज मैदान में नगर निगम के रावण दहन कार्यक्रम का अरपांचल लोक मंच ने जमकर विरोध किया… और विरोध जताने के लिए समिति ने मैदान के बाहर ही रावण जलाकर नगर निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ नारेबाजी की…
दरअसल, बिलासपुर नगर निगम इस बार दो अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन का आयोजन कर रहा है… पुलिस ग्राउंड के साथ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के साइंस कॉलेज मैदान में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है… लेकिन साइंस कॉलेज में होने वाले रावण दहन पर अब विवाद खड़ा हो गया है…
अरपांचल लोक मंच ने रावण दहन के आयोजन पर सवाल उठाते हुए नगर निगम और बेलतरा विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं… अरपांचल लोक मंच के सिद्धांशु मिश्रा का कहना है कि आखिर रावण दहन पर 24 लाख रुपये खर्च करने की जरूरत क्यों पड़ी? इस राशि का स्रोत क्या है? पैसा किस CSR मद से आया, टेंडर कब हुआ और ठेका किसे दिया गया… इन सवालों का जवाब सार्वजनिक किया जाना चाहिए…
सिद्धांशु मिश्रा, अरपांचल लोक मंच
अरपांचल लोक मंच समिति ने तंज कसते हुए कहा कि शहर में बड़े-बड़े रावण दहन कार्यक्रम छह से सात लाख रुपये में हो जाते हैं, तो फिर यहां 24 लाख रुपये क्यों खर्च किए जा रहे हैं? उनका कहना है कि इतनी बड़ी राशि से शहर की सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जा सकता था…
इसी मुद्दे को लेकर अरपांचल लोक मंच ने साइंस कॉलेज मैदान के बाहर रावण जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर निगम तथा बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
रावण का टेंडर कहा मिलेगा, देखिये वीडियो
फिलहाल, रावण दहन के आयोजन पर खर्च को लेकर उठे सवालों ने बिलासपुर की राजनीति गरमा दी है… अब देखना होगा कि नगर निगम इन सवालों पर क्या जवाब देता है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
