• Wed. Nov 11th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…

बिलासपुर, नवंबर, 11/2026

टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई..

बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…

बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली और सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई में कुल 34.240 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 55 पाव देशी मदिरा जब्त की गई है। पुलिस ने शराब बिक्री की नगदी और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

टिकरापारा में घर से अवैध शराब बिक्री, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पुलिस को 10 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टिकरापारा के खटिक मोहल्ला में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी और विदेशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर संतोष खटिक (55 वर्ष), निवासी खटिक मोहल्ला टिकरापारा को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 नग सिम्बा बीयर, 24 पाव देशी प्लेन शराब, 6 पाव ब्लेंडर्स प्राइड और 11 पाव अंग्रेजी व्हिस्की बरामद हुई। कुल 34.240 बल्क लीटर शराब की कीमत 13,860 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री की 1,600 रुपये नगदी भी जब्त की गई। इस तरह पुलिस ने कुल 15,460 रुपये का मशरूका जब्त किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई।

पावर प्लांट के पास बाइक से शराब ले जा रहे दो आरोपी पकड़ाए

इधर, सिरगिट्टी पुलिस ने भी अवैध शराब परिवहन और बिक्री के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि लव प्रसाद भार्गव अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 CG 4363 से अवैध शराब लेकर आभा पावर प्लांट के रास्ते कोरमी की ओर जा रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर केंवट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आभा पावर प्लांट के पास घेराबंदी की। इस दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने शराब बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया। उनके कब्जे से 55 पाव देशी मदिरा, जिसकी कीमत 4,400 रुपये है, बरामद की गई। शराब परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसकी कीमत 24,400 रुपये बताई गई है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान लव प्रसाद भार्गव (29 वर्ष) और दुर्गेश बंजारे (35 वर्ष), दोनों निवासी कोरमी सतनामी पारा, थाना सिरगिट्टी के रूप में हुई है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 845/26 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

दो थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों को चेतावनी

दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने अवैध शराब के भंडारण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ सख्ती दिखाई है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
राजकिशोर नगर में आधी रात हंगामा, जन्मदिन के जश्न में मचा बवाल, अभय बरुआ और साथियों पर न्यायाधीश व परिजनों से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने कराई FIR..
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत एक परिवार के 7 लोग घायल तखतपुर के ग्राम पूरा में घर के सामने शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
राम सेतु पुल पर मारपीट.. 7/8 युवकों ने दो बाइक सवारों को घेरा.. विसर्जन के दौरान हुई घटनाओं के बाद मारपीट का एक और वीडियो वायरल.. शहर की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल..

You missed