कोरबा, मई, 17/2025
खेलों इंडिया : बिहार में आयोजित लाठी फाइट में दीपका के अर्जुन और अनंत का शानदार प्रदर्शन… जीता गोल्ड मेडल…
देश भर में खेलो इंडिया के तहत राष्ट्रीय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य भारत में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करना और जमीनी स्तर पर खेल और फिटनेस को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम 2018 में युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया था।

बिहार में भी खेलो इंडिया के तहत टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था जिसमें यूथ गेम्स के कलरीपायट्ट इवेंट में छत्तीसगढ़ के भी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और पहली बार स्वर्णिम सफलता हासिल की है। 13 मई तक बिहार में खेले जा रहे टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए कोरबा जिला दीपका के अर्जुन चंद्रा और अनंत स्वर्णकार ने लाठी फाइट इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। टूर्नामेंट जीतने के बाद दीपका पहुंचे दोनों खिलाड़ियों का वहां के नागरिकों ने भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, राजेंद्र साहू, और दीपका के नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लाठी फाइट पारंपरिक खेल…
लाठी फाइट एक पारंपरिक भारतीय खेल है, जिसमें लाठी (बांस की छड़ी) का उपयोग करके लड़ाई की जाती है। यह खेल भारत के विभिन्न हिस्सों में खेला जाता है और इसकी अपनी विशिष्ट तकनीक और रणनीति होती है। लाठी फाइट का इतिहास बहुत पुराना है और इसका उपयोग पहले युद्ध और आत्म-रक्षा के लिए किया जाता था। आजकल, यह खेल एक प्रतिस्पर्धी गतिविधि के रूप में खेला जाता है और इसके अपने नियम और प्रतियोगिताएं होती हैं। लाठी फाइट एक पारंपरिक और रोमांचक खेल है जो शारीरिक और मानसिक फिटनेस को बढ़ावा देता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized09/10/2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
