बिलासपुर, नवंबर, 20/2026
सट्टे की काली कमाई से 25 करोड़ की संपत्ति.. दुबई तक फैला जाल.. बिलासपुर पुलिस ने खोली ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला नेटवर्क की परतें..
बिलासपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला के जरिए अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के मामले में बिलासपुर पुलिस ने एक बड़े संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। सिटी कोतवाली थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 229/2026 की जांच के दौरान पुलिस को देश के अलग-अलग राज्यों में सट्टे की रकम के लेन-देन और हवाला के माध्यम से धन हस्तांतरण के महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। मामले की जांच में करीब 25 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज सामने आए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर 2026 को की गई तलाशी के दौरान करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, महंगी घड़ियां, बैंक से संबंधित दस्तावेज और महत्वपूर्ण संपत्ति दस्तावेज बरामद किए गए हैं। तलाशी में मिली संपत्ति और दस्तावेजों के आधार पर पुलिस अब आरोपियों के आर्थिक नेटवर्क और अवैध कमाई के स्रोतों की पड़ताल कर रही है।
जांच में विदेश, विशेषकर दुबई में भी संपत्तियां अर्जित किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कराया है, जबकि रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। इससे आरोपियों की विदेश में मौजूद संपत्तियों और उनके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की जांच को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
रजनेश सिंह, एसएसपी बिलासपुर
बिलासपुर पुलिस अब बैंकिंग लेन-देन, हवाला नेटवर्क, संपत्तियों के वास्तविक स्रोत और उनके लाभार्थियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान होने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत कुर्की की वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल सट्टा संचालित करने वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे संगठित वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करना और अपराध से अर्जित संपत्तियों को कानून के दायरे में लाना है।

इनके नाम आए सामने
सुनील रोहरा, पिता दिलीप कुमार रोहरा और मनीष रोहरा, पिता दिलीप रोहरा के अलावा संदेही आकाश गोगा निवासी जबलपुर का नाम भी सामने आया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर20/11/2026स्नेह, समरसता और संगठनात्मक एकजुटता का भव्य संगम बना विधायक सुशांत शुक्ला का दीपावली स्नेह मिलन समारोह
Uncategorized20/11/2026सट्टे की काली कमाई से 25 करोड़ की संपत्ति.. दुबई तक फैला जाल.. बिलासपुर पुलिस ने खोली ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला नेटवर्क की परतें..
Uncategorized20/11/2026बिलासपुर में गर्भवती महिला का बिना सहमति गर्भपात कराने का आरोप, पति और डॉक्टर के खिलाफ FIR, एसएसपी ने कहा जांच के बाद होगी गिरफ्तारी..
बिलासपुर20/11/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड का भव्य दिवाली मिलन संपन्न..
