• Fri. Nov 20th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड का भव्य दिवाली मिलन संपन्न..

बिलासपुर, नवंबर, 20/2026

रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड का भव्य दिवाली मिलन संपन्न..

बिलासपुर। रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा भव्य दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन रामा वर्ल्ड स्थित होटल में बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में रोटरी परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया।

दिवाली मिलन से पूर्व क्लब की ओ.सी.वी. मीटिंग डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा द्वारा ली गई। मीटिंग में क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों, आगामी योजनाओं एवं क्लब के विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब के कार्यों की सराहना की और सभी सदस्यों को नए संकल्प के साथ सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा एवं फर्स्ट लेडी हरपाल कौर रूपरा रहे। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने अपने संबोधन में कहा कि दिवाली अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व है और रोटरी भी सेवा के माध्यम से समाज में यही प्रकाश फैलाने का कार्य कर रही है। उन्होंने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सिटी कोऑर्डिनेटर सतीश शाह, क्लब के मेंटर डॉ. देवेंद्र सिंह, ए.जी.एस. नवीन, अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल एवं सचिव रौनक साव सहित क्लब के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

साथ ही इस गरिमामयी अवसर पर बिलासपुर के सभी रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष भी उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन पूरे रोटरी परिवार के मिलन का प्रतीक बन गया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह, मनोरंजक खेल, गीत-संगीत एवं स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटीं और क्लब की एकता एवं फेलोशिप को और मजबूत करने का संकल्प लिया। अंत में सचिव रौनक साव ने मुख्य अतिथियों एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor