बिलासपुर, नवंबर, 29/2026
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने तखतपुर में विधायक धर्मजीत सिंह और कार्यकर्ताओं संग सुना ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण, पीएम के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान…
बिलासपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू रविवार को तखतपुर स्थित मोहन वाटिका में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें संस्करण के सामूहिक श्रवण एवं वीडियो प्रसारण कार्यक्रम में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी मंडल तखतपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में तोखन साहू ने तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह तथा बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन सुना।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने वाला एक सशक्त माध्यम है। तोखन साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के उन अनछुए पहलुओं और जमीनी प्रयासों को सामने लाते हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सभी मिलकर प्रधानमंत्री के विचारों और जनकल्याणकारी संदेशों को क्षेत्र के प्रत्येक बूथ, गांव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएं। वहीं, विधायक धर्मजीत सिंह ने भी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करने और क्षेत्र के विकास में सहभागी बनने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा साझा किए गए विभिन्न विषयों को ध्यानपूर्वक सुना। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को नशा मुक्त रहने का संदेश देते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति से नशा छोड़ने वाले युवाओं के उदाहरण साझा किए, साथ ही संदिग्ध कॉल्स और साइबर फ्रॉड से बचने के लिए ‘संचार साथी’ ऐप के उपयोग पर जोर देते हुए बताया कि इसके जरिए बीते एक साल में 12 हजार संदिग्ध नंबर बंद कराए गए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बदलते मौसम में ‘फिट इंडिया’ के तहत नियमित व्यायाम करने और मोटापे से बचने के लिए भोजन में तेल का उपयोग 10 प्रतिशत कम करने का आग्रह दोहराया। उन्होंने निरंतर सीखने की प्रवृत्ति पर बात करते हुए एआई (AI), इंडियन साइन लैंग्वेज और iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर नए कौशल सीखने वालों की सराहना की।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने पटना के बिहार म्यूजियम को दुनिया के शीर्ष 10 संग्रहालयों में स्थान मिलने और गुजरात के वडनगर म्यूजियम की पहचान का उल्लेख किया, साथ ही इंटरनेशनल साइक्लिंग यूनियन द्वारा 2032 की साइक्लिंग रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए पुणे को चुने जाने की जानकारी साझा की। उन्होंने विदेशों में भारतीय समुदाय की सेवा भावना को रेखांकित करते हुए कनाडा के ‘साई धाम फूड बैंक’ और कम्युनिटी रेडियो के माध्यम से कुलविंदर संघेरा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भी प्रशंसा की तथा प्रसिद्ध चित्रकार शोभा सिंह की जयंती पर विशेष स्मारक सिक्का जारी किए जाने की घोषणा की।

भाजपा मंडल तखतपुर के अध्यक्ष नैन लाल साहू, महामंत्री प्रमोद ठाकुर एवं प्रीतम कश्यप प्रदेश, जिला एवं मंडल के समस्त पदाधिकारीगण जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नेतागण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/11/2026बिलासपुर में AI आधारित शिक्षा की बड़ी पहल, 5,000 से अधिक शिक्षक हुए प्रशिक्षित..
बिलासपुर29/11/2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने तखतपुर में विधायक धर्मजीत सिंह और कार्यकर्ताओं संग सुना ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण, पीएम के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान…
Uncategorized29/11/2026डॉ. उज्ज्वला कराड़े की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, अब गिरफ्तारी की लटकी तलवार,पीड़िता का पति और डॉक्टर दोनों पुलिस गिरफ्त से बाहर…
बिलासपुर28/11/2026पत्रकार कॉलोनी बिरकोना में विकास कार्यों के लिए इरशाद अली सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की जमकर सराहना…
