
बिलासपुर // अचानक सक्रिय हुई पुलिस रिवरव्यू रोड पर दो पहिया वाहनों की चेकिंग से वाहन चालकों के बीच मचा हड़कंप। काफी वक्त के बाद बिलासपुर में फिर से पुलिस के द्वारा वाहनों की चेकिंग देखने को मिली। पिछले कुछ समय से वाहनों की जांच पर मानो ब्रेक सा लग गया था । पर अचानक सक्रिय हुई पुलिस की इतनी बड़ी संख्या बल देख कर लोगो को कुछ समझ नही आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है ।
आपको बता दे कि शहर के रिवरव्यू रोड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बिलासपुर पुलिस की बड़ी संख्या में पुलिसिया वाहन रिव्हर व्यू में मौजूद दिखी।होली के मद्देनजर शहर में पुलिस के आलाधिकारीयों की टीम ने मिलकर रिव्हर व्यू में दो पहिया वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की। पुलिस की इस कार्यवाही से लोगो मे आश्चर्य का मंजर देखने को मिला। साथ ही लोगों में डर की स्थिति भी देखने को मिली। पुलिस की अचानक चेकिंग से लोग घबराकर गाड़ियों से इधर से उधर भागने को मजबूर हो गए। ऐसी स्तिथि क्यों न हो आखिर पुलिस की अचानक चेकिंग से लोगो के होश जो उड़ गए। दो घंटे के अंतराल की चेकिंग पर लगभग डेढ़ से दो सौ वाहनों की चलानी कार्यवाही की गई। जिसमे तीन सवारी,बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, बिना कागजात, वाले वाहनों की जांच की गई ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized11/10/2026भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
Uncategorized10/10/2026माता की भक्ति में निकलेगी 171 किलोमीटर की ध्वजा यात्रा, 40 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सात दिवसीय ध्वजा यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू, 17 अक्टूबर को महामाया मंदिर रतनपुर में ध्वज प्रतिष्ठा के साथ होगा समापन
राजनीति09/10/2026बेलतरा को ₹18.96 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-नाली से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे निर्माण कार्य विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली स्वीकृति, जोन-07 में तीन प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी
छत्तीसगढ़09/10/2026छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, IPS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी !
