सरकंडा पुलिस ने नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 18 घंटे में ही धर दबोचा ।
आरोपी का दुस्साहस–नाबालिक के घर में घुसकर उससे अभद्र हरकत के साथ जान से मारने की भी दी धमकी ।
बिलासपुर // शहर के सरकंडा थाने की पुलिस ने घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और अभद्रता करने के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देने वाले दुस्साहसी आरोपी को 18 घंटे के भीतर धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाला दिनेश बंसोड पिता बाबूलाल बंसोड इसी क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी के घर में घुस गया। और उसका हाथ पकड़कर कहने लगा कहने लगा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं और यदि तुम मेरी नहीं होगी तो मैं तुम्हें जान से खत्म कर दूंगा।
इस बात की शिकायत नाबालिग किशोरी के द्वारा 20 मई को सरकंडा थाने में की गई। सरकंडा थाना प्रभारी शनिप कुमार रात्रे द्वारा इस वारदात की सूचना पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को दी गई। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा एवं सीएसपी सरकंडा निमिषा पांडे के मार्गदर्शन में सरकंडा थाना प्रभारी शनिप कुमार रात्रे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 18 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। (काबिलेगौर है कि आरोपी दिनेश बंसोड के खिलाफ सरकंडा थाने में ही धारा 452, 323, 506 एवं 34 आदि के तहत पहले से ही एक अपराध दर्ज था।जिसमें आरोपी दिनेश बंसोड़ फरार चल रहा था।
बहरहाल, नाबालिग किशोरी के मामले में आरोपी की 18 घंटों के भीतर गिरफ्तारी में थाना प्रभारी शनिप रात्रि के साथ ही उप निरीक्षक शारदा सिंह, प्रधान आरक्षक जीतेश सिंह एवं महिला आरक्षक बबीता श्रीवास ने भी सराहनीय भूमिका अदा की।
Author Profile
Latest entries
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
बिलासपुर14/10/2026W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव.. सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने जमकर किया गरबा, शानदार सजावट और व्यवस्थाओं की सभी ने की सराहना..
राजनीति13/10/2026बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
राजनीति13/10/2026बिलासपुर में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के आरोप पर BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, कांग्रेस ने बताया निंदनीय FIR की मांग महिला मोर्चा ने निष्पक्ष जांच तो कांग्रेस ने कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश पर कार्रवाई की उठाई मांग
