बिलासपुर, अक्टूबर, 04/2026
गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप
ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
बिलासपुर। Eden Court आवासीय परिसर में गैस मीटर रीडिंग और गैस बिल को लेकर हुए विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। Green Service में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत रंजीत कुमार ने Eden Court निवासी धीरज गुप्ता के खिलाफ थाना अजाक, सरकंडा में शिकायत दर्ज कराते हुए जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने मामले में SC/ST (Prevention of Atrocities) Act के तहत उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
शिकायत में रंजीत कुमार ने बताया है कि उनके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत Eden Court Residential Sahakari Samiti Maryadit, बिलासपुर में गैस बैंक एवं गैस कनेक्शन से संबंधित कार्यों की देखरेख शामिल है। इसी सिलसिले में वे सोसायटी परिसर में अपने कार्य के लिए आते-जाते हैं।
गैस मीटर रीडिंग और बिल को लेकर शुरू हुआ विवाद
शिकायत के मुताबिक, Eden Court निवासी धीरज गुप्ता के गैस मीटर की रीडिंग एवं गैस बिल से संबंधित विषय में रंजीत कुमार द्वारा अपने कार्य के अनुसार आवश्यक कार्रवाई और समन्वय किया गया था। इसी मामले को लेकर धीरज गुप्ता ने 2 अक्टूबर 2026 को Society Manager को एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में रंजीत कुमार पर गैस कनेक्शन काटने की धमकी देने सहित अन्य आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है।
रंजीत कुमार का आरोप है कि इसी विवाद के दौरान धीरज गुप्ता ने उनके साथ कथित तौर पर जातिसूचक एवं अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्हें छोटी जाति का होने संबंधी अपमानजनक शब्द कहे गए तथा उनके खिलाफ केस करने और गंभीर परिणाम भुगतने जैसी धमकियां दी गईं।
मानसिक रूप से परेशान और भयभीत होने का आरोप
रंजीत कुमार ने शिकायत में कहा है कि कथित अभद्र व्यवहार और धमकी के कारण उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशानी और भय का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि वे अपने रोजगार से संबंधित कार्य के लिए Society परिसर में आते-जाते हैं और किसी भी व्यक्ति को उनके साथ जातिगत आधार पर अपमानजनक व्यवहार अथवा धमकी देने का अधिकार नहीं है।
शिकायतकर्ता ने अपने खिलाफ की गई शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि गैस मीटर, गैस बिल, मीटर रीडिंग, GreenTech/Green Service द्वारा की गई कार्रवाई तथा संबंधित भुगतान एवं दस्तावेजों की जांच से पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
रंजीत कुमार ने पुलिस को जांच में पूरा सहयोग देने तथा उनके पास उपलब्ध संबंधित दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत करने की बात भी कही है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेकर नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर और थाना प्रभारी, सरकंडा को भी दी गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति और आगे की कानूनी कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
Author Profile
Latest entries
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
राजनीति03/10/2026क्या सोने का रावण जलाएगा निगम ?’ 6 लाख के रावण पर कांग्रेस का तंज, 20 लाख का खर्च, नगर निगम के दशहरा आयोजन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल !
