
मंगलवार की सुबह 7 दिवसीय लॉकडाउन शुरू होते ही बिलासपुर की सड़कों पर पुलिस का फ्लैग मार्च….
फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस की दर्जनों गाड़ियों के सायरन और हूटर की आवाज से सुबह-सुबह लोगों को मिला संदेश… लॉकडाउन के दौरान पूरे 7 दिन..अपने-अपने घरों में रहें लोग.. वरना, आपके स्वागत के लिए सड़कों पर तैनात है पुलिस…

बिलासपुर // आज मंगलवार की सुबह 6 बजे बिलासपुर शहर की सड़कों पर दर्जनों गाड़ियों के साथ निकले पुलिस के फ्लैग मार्च ने शहर वासियों को दिया संदेश कि… अब शहर में 7 दिवसीय सख्त lock-down शुरू हो चुका है…इसलिए शहरवासी अपने-अपने घरों में रहें। पुलिस लाइन से फ्लैग मार्च करते हुए निकला गाड़ियों का काफिला, शहर की सभी प्रमुख सड़कों और चौक चौराहों से होते हुए पुलिस लाइन तक वापस गया। सुबह-सुबह एक साथ मार्च कर रहीं पुलिस की दर्जनों गाड़ियों के सायरन और हूटर की आवाज… बारिश और लॉकडाउन के कारण शहर पर पसरे सन्नाटे को चीरते हुए मानों ..7 दिवसीय लॉकडाउन की शुरुआत का ऐलान कर रहीं थीं। फ्लैग मार्च में शामिल गाड़ियों में पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे…!
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
