अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग का छापा… 16 गाड़ियां जप्त… 2 लाख की वसूली गयी पेनाल्टी…
अक्टूबर, 08 / 2021, बिलासपुर

खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन पर छापा मार कार्यवाही की है। कोनी से लेकर सेंदरी, कछार तक अरपा में रेत की अवैध खुदाई लगातार जारी है। खनिज विभाग ने शिकायत के बाद अवैध उत्खनन व परिवहन पर कार्यवाही करते हुए 10 गाड़िया 1 पोकलेन को जप्त किया है। इससे 2 पहले भी 5 गाड़ियों पर कार्यवाही की गई थी जो अभी भी जप्त है। इस कार्यवाही में 2 लाख की पेनाल्टी लगाई गई है।

बंद रेत घाटों पर जारी है अवैध उत्खनन…
15 अक्टूबर तक सभी रेत घाटों में खुदाई पर प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। रेत चोरों के द्वारा लगातार बड़े पैमाने पर रेत की खुदाई की जा रही है। घाट पर सैकड़ो गाड़िया लगी रहती है। जो रात से सुबह तक रेत परिवहन में लगी रहती है। एनजीटी की नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही है।

Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
