स्वतंत्रता सप्ताह के अवसर पर 11 से 17 अगस्त तक हर घर में फहरेगा झण्डा…
बिलासपुर, जुलाई, 18/2022
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह के अवसर पर 11 से 17 अगस्त 2022 तक ‘‘हर घर झण्डा कार्यक्रम’’ आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सभी नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आम लोगों में देश भक्ति की भावना और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में भी वृद्धि हो।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्यक्रम में कार्पोरेट एवं निजी संगठनों को भी भाग लेने एवं अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों में झण्डा फहराया जाएगा। राज्य शासन के वेबसाइट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कर आमजनों को जागरूक किया जाएगा। पॉम्पलेट, बैनर एवं संचार के अन्य माध्यमों से भी झण्डा कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिले के सभी टोल नाकों, चेक पोस्ट आदि में पॉम्पलेट एवं स्टीकर आदि का वितरण कर आमजनों को हर झण्डा घर कार्यक्रम को सफल बनाने जागरूक किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
राजनीति18/06/2026बिजली बिल बना सियासी मुद्दा,, कांग्रेस बोली- जनता को लूट रही है भाजपा सरकार” पांचवीं बार बढ़े बिजली दाम, स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों से जनता परेशान…
बिलासपुर18/06/2026‘भर्ती नहीं तो भविष्य अंधकारमय’,, गृह विज्ञान को भर्ती सूची में शामिल करने छात्राओं ने डिप्टी सीएम से लगाई गुहार… महिला शिक्षा से जुड़े विषय की उपेक्षा पर छात्राओं में नाराजगी…
छत्तीसगढ़18/06/202699 हार का रिकॉर्ड बनाने वाले राहुल क्या देंगे जीत का मंत्र ?… बिजली बिल से लेकर ऑपरेशन टाइगर तक, डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस और उद्धव गुट पर तीखा हमला…
छत्तीसगढ़17/06/2026बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्यों में तेजी लाकर 15 दिनों में मांगी प्रगति रिपोर्ट
