आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी : सीएम भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया ,,

रायपुर, 20 अगस्त // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21 वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राजीव गांधी जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि समावेशी विकास की दूरदर्शिता, पंचायती राज, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसी पहल आज 21 वीं सदी में आकार लेकर देश को राजीव जी की याद दिलाती हैं। स्व. राजीव गांधी ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। राजीव जी के जन्मदिवस को पूरे देश में सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/11/2025संघ की शताब्दी में मंचित होगा “युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार” — मुंबई के 40 कलाकार करेंगे ऐतिहासिक नाट्य प्रस्तुति
बिलासपुर08/11/2025“रेल मंत्री इस्तीफा दें, मृत लोको पायलट को मिले शहीद का दर्जा” — बिलासपुर रेल दुर्घटना पर आप का हमला, सुरक्षा कवच पर उठाए गंभीर सवाल
हाईकोर्ट07/11/2025हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हिमांशु मांडले हत्याकांड में सभी पांच आरोपी बरी, जेल से रिहाई का आदेश
बिलासपुर07/11/2025“लौहपुरुष की 150वीं जयंती पर एकता का संकल्प — कुर्मी क्षत्रिय चेतना मंच का भव्य अधिवेशन 9 नवंबर को”…
