ईद-उल-अजहा पर विधायक शैलेष पांडे ने ईदगाह पहुंचकर दी मुबारकबाद…
बिलासपुर, जुलाई, 10/2022
ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे ने सुबह ईदगाह पहुँच कर मुस्लिम समाज के सभी लोगो से मिलकर उन्हें बकरीद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर बड़े बुजुर्गो, युवाओं और बच्चों से भी मुलाक़ात की।

इस पाक मौके पर शैलेष पांडे ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्यौहार हमें भाईचारे के साथ रहने, एक-दूसरे के जज्बात की कद्र करने, आपस में हमदर्दी रखने और सच्चाई की राह पर चलते हुए अपने देश के लिए हर कुर्बानी देने की सीख देता है। साथ ही यह त्यौहार नेक नीयत के साथ समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। कुर्बानी का यह दिन त्याग और बलिदान की भावना को मजबूत करता है।

ईद-उल-अजहा के इस मुबारक मौके पर प्रदेशवासियों से प्रदेश एवं देश में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ करने के साथ ही सामाजिक सद्भाव की महान परम्परा को और मजबूत बनाने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया है।

Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
