बिलासपुर, फरवरी, 15/2026
शिव आराधना के साथ मानवता की सेवा: युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान…सड़क सुरक्षा का भी संदेश, युवाओं को मिले हेलमेट…
महाशिवरात्रि पर सेवा-भक्ति का संगम: रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 200 यूनिट का लक्ष्य…
बिलासपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जहां शिवालयों में भक्तों की आस्था चरम पर रही, वहीं शहर में सेवा और मानवता का अनुपम उदाहरण भी देखने को मिला। लक्की चंदन सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर ने इस धार्मिक पर्व को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए एक प्रेरणादायक संदेश दिया।
शिविर में युवाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोपहर 2 बजे तक लगभग 90 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका था, जबकि आयोजकों ने 200 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है। समिति के सदस्यों ने बताया कि “रक्तदान महादान है, और महाशिवरात्रि जैसे पवित्र दिन पर यह सेवा भगवान शिव की सच्ची आराधना है।”

जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी पहल…
समिति ने स्पष्ट किया कि शिविर में एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। इस मानवीय पहल की शहरभर में सराहना हो रही है।
रक्तदाताओं को हेलमेट, दिया सुरक्षा का संदेश…
रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को भी बढ़ावा दिया गया। रक्तदाताओं को हेलमेट वितरित कर सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि “दूसरों की जान बचाने के साथ अपनी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।”

भंडारा और,, भव्य जगराता..
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, शाम 8 बजे से सुप्रसिद्ध गायिका अलका चंद्राकर की प्रस्तुति के साथ भव्य जगराता आयोजित होगा, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठेगा।

आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान…
इस सेवा कार्य में समिति के प्रमुख सदस्य विकाश केशरवानी, विशाल केशरवानी, आशीष साहू, जे.पी. अग्रवाल, सनी सिंह सहित समस्त सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
महाशिवरात्रि पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाजसेवा, जागरूकता और मानवता का अद्वितीय संगम प्रस्तुत कर लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया।

Author Profile
Latest entries
अपराध11/03/2026चाकू की नोक पर युवक से लूट: शराब पीने के लिए मांगे पैसे, इंकार करने पर 2 हजार छीनकर फरार…
राजनीति08/03/2026दुर्ग में अफीम की खेती पर सियासत गरम : कांग्रेस ने सरकार को घेरा,, भाजपा नेता की संलिप्तता,, नशे के कारोबार को सरकार पर संरक्षण देने का आरोप ?…
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
