बिलासपुर, फरवरी, 17/2026
ज्वेलर पर हथौड़ी से हमला,, सोना-चांदी से भरी कार लूटकर फरार,, इलाके में सनसनी
बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकिशोर नगर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर मंगलवार 17 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने ज्वेलर व्यापारी संतोष तिवारी को रोककर न सिर्फ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उनकी मेहरून रंग की रीनॉल्ट कार (क्रमांक CG 10 AH 7707) लूटकर फरार हो गए।
घायल व्यापारी

बताया जा रहा है कि लूटी गई कार में सोने-चांदी के जेवर भी रखे हुए थे, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। हमलावरों ने व्यापारी के सिर पर हथौड़ी से वार किया, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना स्थल से पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। आरोपियों द्वारा एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल (CG 10 P 0331) और एक अन्य कार (CG 10 BJ 8147) मौके पर ही छोड़कर भागने की जानकारी मिली है। इसके अलावा एक मैगजीन और कुछ जिंदा कारतूस (जो चलाए नहीं गए) भी बरामद किए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य, एएसपी पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। रेंज आईजी गर्ग ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह वारदात केवल लूट के इरादे से की गई या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश भी है। पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

शहर में हुई इस घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
Author Profile
Latest entries
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
