बिलासपुर // शहंशाहे छत्तीसगढ़ हजरत सैयद इंसान अली र.ह. बाबा जी के 62 वे उर्स मुबारक के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आज बाबा हजरत सैयद इंसान अली र.ह. के दरगाह स्थल लुतरा शरीफ पहुंचकर चादर पेश की एवं इस मुबारक अवसर पर अमर अग्रवाल ने बिलासपुर सहित प्रदेश में खुशहाली अमन चैन की दुआ मांगते हुए लोगों को 62वें उर्स की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके जांजगीर लोकसभा के सांसद गुहाराम अजगले ने भी प्रदेश के लोगों के लिए दुआ मांग कर अमन और चैन की दुआ मांगी।

इस अवसर पर लुतरा शरीफ दरगाह के अध्यक्ष हाजी सैयद अकबर बक्सी, भाजपा नेता गुलशन ऋषि सैयद मकबूल अली लाला भाभा सानुल खान रोशन सिंह महर्षि बाजपेई गोलू ताम्रकार ऋषभ चतुर्वेदी गुलशन सोनी आलोक वर्मा सहित कमेटी के सदस्य आदम मेमन, शेख निजामुद्दीन, बिसमिम्मला खान, वहाब खान, ताज खान आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर अमर अग्रवाल ने कोरोना काल में कार्य किये कोरोना वारियर्स का सम्मान चादर पर प्रशस्ती पत्र देकर किया। दरगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी सैयद अकबर बक्सी ने पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल एवं सांसद गुहाराम अजगले को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़05/07/2026पंडवानी की अमर आवाज़ हुई मौन: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में निधन,, कला जगत में शोक की लहर…
बिलासपुर04/07/2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति… नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में प्रतिमाएं लगाने स्वीकृत किए 10.60 करोड़…
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
