एनटीपीसी सीपत में केऔसुबल अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ…
बिलासपुर, अप्रैल, 15/2022

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अग्निशमन शाखा इकाई एनटीपीसी सीपत द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि घनश्याम प्रजापति, मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी सीपत द्वारा अग्नि शमन सप्ताह के लिये प्रकाशित फायर, लिफलेट व पम्पलेट के विमोचन से किया गया । कार्यक्रम में एनटीपीसी के सभी अनुभागो के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुये ।

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमाण्डेंट मुनीराज मीना द्वारा सभी का अभिवादन किया गया । कम्पनी कमाण्डर/अग्नि द्वारा अपने सम्बोधन में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई एवं बताया कि 14 अप्रैल सन् 1944 को मुम्बई डाकयार्ड में हुई अग्नि दुर्घटना में शहीद हुए 68 अग्निशमन दल के सदस्यो एवं उसके पश्चात विभिन्न दुर्घटनाओ में शहीद हुये जवानों को याद करते हुये आज का दिन अग्निशमन दिवस के रूप में मनाया जाता है । कार्यक्रम के दौरान शहीदो की याद में दो मिनट का मौन धारण किया गया तथा शहीद स्मारक पर पुष्पांजली दी गई। एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक श्री घनश्याम प्रजापति महोदय ने सभी को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई एवं सभी को सप्ताह में आयोजित कार्यक्रमो में अपने परिवार सहित बढ़-चढ़ कर शामिल होने के लिये अनुरोध किया । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन निरीक्षक/अग्नि चन्द्रहास शर्मा एवं निरीक्षक/अग्नि अरूण घोष के द्वारा किया गया।

Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
