एनटीपीसी सीपत में 131वीं अंबेडकर जयँती का आयोजन…
बिलासपुर, अप्रैल, 15/2022
एनटीपीसी सीपत में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 131वीं जयंती पर संविधान निर्माता को याद कर उन्हें नमन किया गया। परियोजना प्रमुख घनश्याम प्रजापति द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
प्रातः सीपत नगर वासियो के साथ प्रभात फ़ेरी का आयोजन किया गया और पौधारोपण किया गया। उसके पश्चात घनश्याम प्रजापति द्वारा हाउस कीपिंग संविदा श्रमिकों को उपहार भेंट कर इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
घनश्याम प्रजापति ने अंबेडकर जी के बारे में बताया और उन्हें प्रेरणा का श्रोत मानते हुए उनको उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। साथ ही उपस्थित कमलाकर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक यूएसएससी सीपीजी 2 ने डॉ. अंबेडकर जी को याद कर उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर संगवरी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती सरोज प्रजापति तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थेl इस अवसर पर लोक कला को बढावा देने के उद्देश्य से लोक गायकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के प्रतिभावान बच्चों को साइकिल तथा नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
