बिलासपुर, फरवरी, 07/2026
बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
बिलासपुर में जमीन बेचने के नाम पर एफएम ग्रुप के डायरेक्टर ने कलेक्ट्रेट के एक क्लर्क से 13 लाख रुपए वसूल लिया। जिसके बाद न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे लौटाए। एग्रीमेंट कैंसिल होने के बाद उन्हें फर्जी चेक थमा दिया गया। धोखाधड़ी के शिकार क्लर्क ने मामले की शिकायत सकरी थाने में की है।
उसलापुर के सांई नगर में रहने वाले रविकांत शर्मा कलेक्टर कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने सकरी क्षेत्र के अमेरी पटवारी हल्का नंबर में जमीन देखी थी, जिसे खरीदने के लिए पसंद भी कर लिया। उन्हें बताया गया कि जमीन एफएम ग्रुप के नाम पर रजिस्टर्ड है। जिसे संचालक मुर्तजा हुसैन के नाम पर होने का दावा किया गया। रविकांत ने इसमें से 940 वर्गफुट जमीन खरीदने के लिए शोहेल मुर्तजा के साथ एग्रीमेंट किया।
शिकायतकर्ता रविकांत शर्मा

16.25 लाख में किया सौदा, 13.50लाख देने के बाद भी नहीं कराई रजिस्ट्री…
रविकांत शर्मा ने अपनी पत्नी सरस्वती शर्मा के नाम पर जमीन खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया था। इस दौरान 18 अक्टूबर 2023 को 50 हजार रुपए नगद दिया। जिसके बाद उन्होंने शोहेल मुर्तजा को नगद और चेक से अलग-अलग किश्तों में कुल 13 लाख 50 हजार रुपए दिए। शेष राशि 2 लाख 75 हजार रुपए को दिसंबर 2023 तक जमीन की रजिस्ट्री के समय देने की बात कही गई। शोहेल मुर्तजा के साथ वसामा आसमी, नंदन साहू, मोहम्मद अनीस कादरी भी एग्रीमेंट में सहभागी बने। लेकिन, पैसे लेने के बाद न तो उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे लौटाए।
बार-बार घूमाने के बाद थमा दिया फर्जी चेक…
रविकांत शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि शोहेल मुर्तजा सहित अन्य ने एग्रीमेंट कैंसिल कर दिया, जिसके बाद उसे पैसा लौटाने के लिए बार-बार घूमाते रहे। आखिरकार शोहेल मुर्तजा के जरिए एफएम ग्रुप के मालिक ने मुर्तजा हुसैन ने 5 लाख 50 हजार रुपए का चेक थमा दिया गया। वहीं, 8 लाख 50 हजार रुपए को भी शीघ्र लौटाने का भरोसा दिलाया गया। लेकिन, उसके द्वारा दिया गया चेक भी फर्जी निकला और बाउंस हो गया। बाद में उसने हर महीने एक लाख रुपए देने का दावा किया। लेकिन, वो भी नहीं दिया गया। आखिरकार परेशान होकर उन्होंने मामले की शिकायत सकरी थाने में की है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर20/06/2026नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, छात्रों के एजुकेशन लोन माफ करने,, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग…
प्रशासन20/06/2026अमाली में कोल वाशरी के खिलाफ जनसुनवाई में ग्रामीणों का उग्र विरोध,, बाहरी तत्वों पर गुंडागर्दी का आरोप,, ग्राम पंचायत की सहमति और अधिकारों की अनदेखी…
राजनीति18/06/2026बिजली बिल बना सियासी मुद्दा,, कांग्रेस बोली- जनता को लूट रही है भाजपा सरकार” पांचवीं बार बढ़े बिजली दाम, स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों से जनता परेशान…
बिलासपुर18/06/2026‘भर्ती नहीं तो भविष्य अंधकारमय’,, गृह विज्ञान को भर्ती सूची में शामिल करने छात्राओं ने डिप्टी सीएम से लगाई गुहार… महिला शिक्षा से जुड़े विषय की उपेक्षा पर छात्राओं में नाराजगी…
