कांकेर की घटना पर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर ने किया एसआईटी का गठन… पत्रकार दल ने शनिवार को मुख्यमंत्री को सौंपी थी रिपोर्ट… कांकेर के थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया…
रायपुर // कांकेर में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना की जांच के लिये मुख्यमंत्री द्वारा गठित पत्रकार दल की तथ्यात्मक रिपोर्ट पर निष्पक्ष विवेचना कार्यवाही के लिए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर सुंदरराजन पी ने एक एसआईटी गठित की हैं । पत्रकार दल ने आज ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रिपोर्ट सौंपी थी। मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट पर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर को परीक्षण कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे । जिसके बात तत्काल कार्यवाही करते हुए कांकेर के वर्तमान थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख को लाइन हाजिर कर उप निरीक्षक राजेश राठौर को थाना प्रभारी कोतवाली कांकेर पदस्थ किया गया हैं ।
एसआईटी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदलपुर श्री ओ पी शर्मा , उप पुलिस अधीक्षक कांकेर आकाश मरकाम और उप निरीक्षक कांकेर राजेश राठौर को सदस्य बनाया गया है ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
