बिलासपुर // नगर निगम में शामिल हुए कोनी क्षेत्र के रहने वाले एक ग्रामीण किसान ने राजस्व निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीण ने कहा है कि राजस्व निरीक्षक सीमांकन करने के बदले उनसे धन कि मांग कर रही है और रुपए ना देने पर सीमांकन नहीं किया जा रहा है और बार-बार कार्यलय के चक्कर कटवाए जा रहे है।
कोनी थाना क्षेत्र के दैहानपारा छोटीकोनी के रहने वाले राजकुमार यादव किसान है जो खेती किसानी कर अपना घर परिवार चलाते है। पटवारी हल्का न. 23 कोनी के खसरा न. 374/2 उनके पिता की जमीन है जिसका सीमांकन कराने वो पिछले 1 वर्ष से राजस्व निरीक्षक सांध्य नामदेव के कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर है, पर उनकी जमीन का सीमांकन नही किया जा रहा है। थक-हार कर राजकुमार यादव द्वारा राजस्व निरीक्षक संध्या नामदेव के खिलाफ मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री, शहर विधायक, प्रमुख सचिव, मुख्य सचिव, निर्देशक एसीबी और जिला कलेक्टर से लिखित में शिकायत की गई है।
शिकायत पत्र में उन्होंने कहा है कि खसरा न.374/2 का सीमांकन हेतु राजस्व निरीक्षक से आदेश प्राप्त हुआ था पर सीमांकन नहीं होने से परेशान होकर मैंने उनसे सीमांकन नही होने का कारण पूछा तो उन्होने धन की मांग की और कहा कि धन नही दोगे तो सीमांकन नही करूंगी। शिकायतकर्ता ने कहा वो गरीब किसान है, परेशान होकर आपको शिकायत अग्रसर कर रहा हूँ। उचित कार्यवाही करते हुए सीमांकन कराने का आदेश प्रदान करे। इस पूरे मामले में पक्ष जानने के लिए राजस्व निरीक्षक संध्या नामदेव के मोबाइल न. 90989पर कॉल किया गया, लेकिन रिंग जाने के बाद भी उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
