जैसे झमाझम बारिश शुरू होते ही लाईट होने से सीएसईबी के मेंटेनेंस की पोल खुल जाती है ,,
वैसे ही एकाध घंटे की बारिश के कारण शहर में कई जगह होने वाला जलभराव नाली नालों के हालात की असलियत बता जाता है ,,
बिलासपुर (शशि कोन्हेर )// एक तरफ बिलासपुर शहर के महापौर रामशरण यादव और उनके साथ सफाई विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला शहर मे घूम घूम कर नाली नालों की लगातार सफाई कराने की खबरें आ रही है। वैसे ही शहर में एकाध घंटे की बारिश होते ही कई मोहल्लों में घुटनों-घुटनों पानी भरने की खबरें भी समाचार पत्रों का पीछा नहीं छोड़तीं। मतलब महापौर और सफाई विभाग के चेयरमैन का दौरा और साफ सफाई अभियान भी निरंतर चल रहा है। वहीं जलभराव की समस्या भी यथावत बनी हुई है। मतलब दोनों ही एक-दूसरे से हार मानने को तैयार नहीं हैं।
वैसे शहर में बहुत से ऐसे वार्ड हैं जहां हर साल की तरह इस बार भी नाली नाला और बारिश का पानी भरकर लोगों को हलाकान कर देता है। वहीं कई मोहल्ले ऐसे भी हैं जहां चाहे जितनी भी बारिश हो जाए,जलभराव की समस्या का नामोनिशान नहीं रहता। इसी तरह कुछ वार्ड और स्थान ऐसे भी हैं जहां बारिश का पानी भरता तो है मगर बारिश थमने के बाद एकाध घंटे में खाली भी हो जाता है। तालापारा, विद्या विनोबा नगर, बस स्टैंड, इमली पारा समेत ऐसे अनेक इलाके हैं जहां जरा सी बारिश में जलभराव के से हालात हो जाते हैं।
विद्या विनोबा नगर में जस्टिस तंखा मेमोरियल स्कूल के इर्द-गिर्द जरा सी बारिश से हालत खराब हो जाती है वही इस पूरे मोहल्ले में दोपहर शाम रात मतलब हर हमेशा बड़ी संख्या में मवेशी सड़कों और गलियों में डटे रहते हैं। इसी क्षेत्र में साफ-सफाई का भी बहुत बुरा हाल है। शहर के विभिन्न वार्डों की छोटी-छोटी नालियों का बहुत बुरा हाल है। इनमें पानी का बहाव जरा भी नहीं होता।जिसे कारण जरा सी बारिश होते ही यह नालियां ओवरफ्लो होकर मोहल्ले की गलियों और रास्तों में जलभराव के हालात बना देती है। कमोबेश हर शहर के नाली-नालों की सफाई मुहिम पर निकलने वाले महापौर रामचरण यादव और सफाई विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला से यह उम्मीद करना बेमानी नहीं होगा कि वे इन खामियों की ओर भी ध्यान देकर अपने सफाई अभियान को सार्थक बनाने का प्रयास करेंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized26/05/2026हाई ग्रेड कोयले में ‘खेल’! हिर्री पुलिस ने पकड़ा कोल माफिया गिरोह, डिपो मालिक समेत 5 गिरफ्तार
प्रशासन25/05/2026कोयला डिपो में गड़बड़ी पर सख्ती, अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई… कलेक्टर – एसपी ने ली कोल डिपो संचालकों की बैठक…
बिलासपुर25/05/2026अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई विशेष अभियान में 23 वाहन जब्त, 2 जेसीबी, 8 हाइवा और 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई…
Uncategorized25/05/2026भीषण गर्मी में बिजली गुल… सड़क पर उतरी कांग्रेस, CSPDCL कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन… गेट फांद बाउंड्री पर चढ़े कार्यकर्ता… तेज धूप में धरना देकर गरजे नेता…
