कॉलेज से कंप्यूटर चोरी करने वाले चपरासी के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार…. कॉलेज के लाइब्रेरी अटेंडेंट और चपरासी ने दिया था चोरी को अंजाम, चपरासी पकड़ाया लाइब्रेरी अटेंडेंट की तलाश जारी…
July, 12/2021, बिलासपुर
बिलासपुर // सरकंडा क्षेत्र में स्थित डीएलएस कॉलेज से पिछले दिनों कंप्यूटर विभाग के लाभ से 7 कंप्यूटर चोरी कर बेचने वाले चपरासी और खरीददार को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा लाइब्रेरी अटेंडेंट की पतासाजी जारी है।
9 जुलाई को डीएलएस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रताप पांडे ने सरकंडा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि कॉलेज में स्थित कंप्यूटर विभाग के लैब से 7 कंप्यूटर चोरी कर लिया गया है। सरकंडा पुलिस ने मामले में एफआईआरदर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस दौरान कॉलेज के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही थी जब कॉलेज के चपरासी शिवम गौरहा से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो चपरासी ने लाइब्रेरी अटेंडेंट के साथ मिलकर कंप्यूटर लैब से 7 कंप्यूटर चोरी करने के जुर्म को कबूल कर लिया पकड़े गए चपरासी ने बताया कि शुभम पांडे द्वारा चोरी में सहायता करने के लिए उसे 1000 हजार दिया गया था और उसने बताया कि चोरी किए गए कंप्यूटर को मुंगेली निवासी दीपक राजपूत को बेचा है। चपरासी के निशानदेही पर सरकंडा पुलिस की टीम ने खरीददार दीपक राजपूत को भी गिरफ्तार किया और 2 नग कंप्यूटर बरामद किए। इसके अलावा चोरी में संलिप्त रहने वाले लाइब्रेरी अटेंडेंट की तलाश की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
