बिलासपुर // छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर राज्य शासन ने पहले ही 12 जिलों में लॉकडाउन लगा दिया है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिलासपुर जिले में भी रविवार को कलेक्टर ने लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है। जिला कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने आदेश में कहा है कि 14 अप्रैल को सुबह 6:00 से 21 अप्रैल की रात 12:00 बजे तक पूरे इलाके को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है। इस दौरान बिलासपुर जिले की सभी सीमाएं पूर्ण तहसील रहेंगी। सभी तरह के दफ़्तर बंद रहेंगे और ज़िले में शराब दुकानें भी नहीं ख़ुलेंगी ।
कलेक्टर के आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के कारण जिला बिलासपुर में सार्वजनिक आवागमन एवं अन्य गतिविधियों पर कड़े प्रतिबंध लगाया जाना जरूरी हो गया है। उन्होंने आदेश में कहा है कि 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक बिलासपुर जिला अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाता है। इस दौरान बिलासपुर जिले की सभी सीमाएं पूरी तरह सील रहेंगी। इस दौरान केवल मेडिकल दुकानों को अपने निर्धारित समय में खुलने की अनुमति होगी । मेडिकल दुकान के संचालक मरीजों के लिए दवाओं की होम डिलीवरी को प्राथमिकता देंगे। पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा केवल शासकीय वाहन, केस व्हेन, अस्पताल ,मेडिकल एजेंसी से संबंधित निजी वाहन, एंबुलेंस ,एलपीजी ट्रांसपोर्ट कार्य में प्रयुक वाहन, एडमिट कार्ड कॉल लेटर दिखाने पर परीक्षार्थी ,उनके पेरेंट्स ,मीडिया कर्मी ,प्रेस वाहन ,न्यूज़पेपर हॉकर ,दूध वाहन को ईँधन प्रदान कर सकेंगे। इस दौरान पूरे जिले में संचालित सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी । सभी धार्मिक ,सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल आम जनता के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे ।
विवाह आदि में अधिकतम 50 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति दी गई थी। लेकिन अब सभी अनुमतियों को निरस्त कर दिया गया है । विवाह कार्यक्रम वर / वधु के निवास में आयोजित करने की शर्त के साथ 20 व्यक्तियों की उपस्थिति निर्धारित की गई है। इसी तरह अंत्येष्टि ,दशगात्र इत्यादि मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 20 निर्धारित की गई है। इस अवधि में बिलासपुर जिला अंतर्गत सभी केंद्रीय ,शासकीय, सार्वजनिक एवं निजी कार्यालय तथा बैंक बंद रहेंगे। लेकिन टेलीकॉम, पोस्टल सेवाएं, रेलवे एवं एयरपोर्ट संचालन का काम जारी रहेगा । सभी प्रकार की सभा जुलूस ,सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक आयोजन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। अपरिहार्य परिस्थितियों में बिलासपुर जिले से बाहर जाने वाले यात्रियों को ईपास के माध्यम से अनुमति लेना जरूरी होगा । कोविड-19 टीकाकरण के लिए समस्त गतिविधियां, पंजीयन ,परिवहन ,टीकाकरण आदि इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।


Author Profile
Latest entries
प्रशासन25/05/2026कोयला डिपो में गड़बड़ी पर सख्ती, अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई… कलेक्टर – एसपी ने ली कोल डिपो संचालकों की बैठक…
बिलासपुर25/05/2026अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई विशेष अभियान में 23 वाहन जब्त, 2 जेसीबी, 8 हाइवा और 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई…
Uncategorized25/05/2026भीषण गर्मी में बिजली गुल… सड़क पर उतरी कांग्रेस, CSPDCL कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन… गेट फांद बाउंड्री पर चढ़े कार्यकर्ता… तेज धूप में धरना देकर गरजे नेता…
अपराध25/05/2026सुपारी कांड का आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: जमानत पर बाहर आते ही जुआ फड़ में पकड़ा गया राजू सोनकर सहित 6 गिरफ्तार,, नगदी ताश गड्डी जब्त…
