जाने कहां गुम हो गई, हम सब को हंसाने वाली, नरेश पटेल की, वो मुस्कान…
सहकर्मियों को हमेशा हंसाने वाले नरेश पटेल जाते-जाते रूला गए हम सबको…
बिलासपुर (शशि कोन्हेर) // बिलासपुर के एक मीडिया संस्थान में कार्यरत हमारे साथी और, हमेशा सभी को हंसाने वाले, बड़ों का सम्मान, बराबर वालों का मान, और छोटों का, अभिभावक की तरह मार्गदर्शन करने वाले हमारे साथी पेजमेकर मेन बिलासपुर के छोटी कोनी में रहने वाले नरेश पटेल का 52 वर्ष की आयु आज दिनांक 22 सितम्बर 2020 को सुबह 4 बजे निधन हो गया. कभी किसी की बातों को बुरा नहीं मानने वाले नरेश पटेल की यादें ही हमारी स्मृतियों में शेष है. श्री पटेल के निधन से प्रेस परिवार ने एक अच्छा साथी, एक मार्गदर्शक खो दिया. उनका निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दें ।
कोरोना के फेर में मलेरिया की अनदेखी कर दी डॉक्टरों ने
नरेश पटेल 4 सितंबर से छुट्टी पर थे।इस बीच में सीपत चौक सरकंडा के एक निजी नर्सिंग होम में अपना इलाज करा रहे थे। वहां पता चला कि उनको मलेरिया है। कुछ दिन ईलाज करने के बाद उन्हें वहां से डिस्चार्ज कर दिया गया। उसके बाद 12 सितंबर को कांग्रेस भवन के पास स्थित सामुदायिक भवन के शिविर में उनका कोविड-19 टेस्ट कराया गया। वहां उन्हें कोरोनावायरस पॉजिटिव है कह कर घर भेज दिया गया।रविवार 13 सितंबर को सुबह 9 बजे तकलीफ होने पर उन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया। इस बीच 15 सितंबर को तबीयत बिगड़ने लगी तो ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के लिए कहा गया। लगातार तबियत बिगड़ने से घर वालों ने किसी अन्य अस्पताल में ले जाने की सोची। लेकिन व्यापारिक मजबूरियों के चलते वे ऐसा न कर सके। ऐसा लग रहा है कि उनका कोरोना का इलाज किया जा रहा था। लेकिन इस बीच मूल बीमारी मलेरिया का संभवत कोई इलाज नहीं किया गया होगा। और शायद इसी वजह से आज सुबह 4 बजे उनका देहावसान हो गया। दो पुत्र और एक विवाहित पुत्री के पिता नरेश पटेल न केवल नवभारत परिवार.. वरन उनसे संपर्क में आने वाले हर किसी से बड़े ही गर्मजोशी से मिला करते थे। हम सबको हंसाने वाले उन्हीं नरेश पटेल की सुन्न पड़ी मृत देह देखकर, आज हर किसी की आंखें नम हो चली हैं /
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
