कोविड-19 की गाइडलाइन के साथ यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा सम्पन्न, संभागायुक्त डॉ. अलंग ने किया निरीक्षण…

बिलासपुर // यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को दो पालियों में सम्पन्न हुई। जिले के सभी 20 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिये आवश्यक तैयारियां की गई थीं। संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग आज सुबह परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज सुबह प्रथम पाली की परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् जेपी वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय जरहाभाठा एवं बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर, उपायुक्त अर्चना मिश्रा, नोडल अधिकारी ए आर टंडन भी उपस्थित थे ।

उल्लेखनीय है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वार आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु 7855 परीक्षार्थियों के लिये 20 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे। परीक्षा देने के लिये प्रथम पाली में 3146 और द्वितीय पाली में 3098 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षार्थियों की उपस्थिति प्रथम पाली में 40.7 प्रतिशत एवं द्वितीय पाली में 39.46 प्रतिशत रही।
कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिये परीक्षा केन्द्रों के बाहर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हैंड सैनेटाइजर और मास्क भी उन्हें उपलब्ध कराये गये। परीक्षा हॉल के भीतर दो गज की दूरी में बैठक व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक कमरे में 12 से 14 परीक्षार्थी ही बैठाये गये थे। सभी परीक्षा केन्द्रों में कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया गया।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
