क्षेत्र को हमेशा मिला संतों का आशीर्वाद..गौरहा ने कहा .. हमारे धर्म ने मानव ही नहीं जीवों से भी प्यार करना सिखाया..संतो से मांगा विश्वबन्धुत्व का आशीर्वाद…
बिलासपुर, अप्रैल, 10/2022
जगह जगह श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में व्हीआईपी समेत जनसामान्य कथा वाचन का बढ़ चढ़कर आनन्द ले रहे हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा भी क्षेत्र में जगह जगह आयोजित श्रीमद्भागवत,देवी भागवत व नवधा रामायण में शिरकत कर संतो से आशीर्वाद और जनता का प्यार लिया। अंकित ने कहा..भागवत कथा और रामायण हमें जिन्दगी जीने का सलीका सीखाता है ना केवल मानव बल्कि जीव जन्तु से भी प्यार करना सीखाता है क्योंकि हमारे धर्मग्रन्थ में लिखा भी है कि सर्वे सन्तु सुखीनः सर्वेसन्तु निरामयः । हमें अपने जीवन में इन पंक्तियों को हमेशा ना केवल याद रखना है बल्कि पालन भी करना है।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने ग्राम नंगोई में श्रीकांत जोशी,मंगला दीनदयाल कालोनी कस्तूभ पाण्डेय,सरकंडा में अशोक जायसवाल के निवास में अयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में शिरकत किया। उन्होने पूजा-अर्चना कर व्यासपीठ का आशीर्वाद भी लिया। अंकित गौरहा ने कहा कि सन्त हृदय नवनीत के समान होते हैं। सन्तों का आशीर्वाद हमेशा फलीभूत होता है। हमने इस दौरान ईश्वर और सन्तों प्रार्थना कर क्षेत्र के लिए खुशहाली की कामना की है। अंकित ने ग्राम पंचायत नगरौड़ी में भी देवी भागवत महापुराण में शिरकत किया।

इसके अलावा स्वर्गीय रामनाथ सिंह ठाकुर की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आनन्द लेने के साथ राष्ट्रीय संत स्वामी चिन्मयानंद का चरम स्पर्श कर क्षेत्र के विकास और विश्वबन्धुत्व का आशीर्वाद मांगा है। जिला पंचायत सभापति ने बताया कि बिलासपुर की धरती धन्य है। क्षेत्र को हमेशा संतो का आशीर्वद मिला है। प्राचीन काल में क्षेत्र को दक्षिण कौशल के नाम से जाना जाता था। दक्षिण कौशल को भगवान राम का ननिहाल भी कहा जाता है।यही कारण है कि देश के संत शिरोमणियों का आशीर्वाद हमेशा क्षेत्र की जनता को मिलता रहा है। जगह जगह आयोजित कथा पुराण कार्यक्रम में पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, गौरीशंकर यादव, उकेश वर्मा, पुनीलाल साहू, मनोज कौशिक, शिव यादव, राजकुमार यादव, राजा यादव, सुखनंदन साहु, विजय कौशिक, केशव साहू, तीजराम लहरी, राजू महाराज और स्थानीय गणमान्य और संत हृदय ने शिरकत किया।

Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
