खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण के 376 प्रकरण दर्ज… 1 करोड़ 53 लाख 88 हजार से अधिक अर्थदण्ड की वसूली…
बिलासपुर // कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण का सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। इस वर्ष अब तक 376 प्रकरण दर्ज कर 1 करोड़ 53 लाख 88 हजार से अधिक की राशि अर्थदण्ड के रूप में वसूली की गई है।
उप संचालक खनिज बिलासपुर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में नवम्बर माह तक जिले में अवैध उत्खनन के 23 प्रकरण दर्ज किये गये। जिसमें 18 लाख 74 हजार से अधिक की राशि अर्थदण्ड के रूप में वसूल की गई। इसी तरह अवैध खनिज परिवहन के 338 प्रकरण दर्ज कर 65 लाख 15 हजार से अधिक की राशि का अर्थदण्ड लगाया गया। खनिज के अवैध भंडारण के 6 प्रकरणों में 1 लाख 50 हजार और भण्डारण नियमों के उल्लंघन के 2 प्रकरणों में 52 लाख 98 हजार तथा खदान संचालन में नियमों का उल्लंघन करने पर 7 प्रकरण दर्ज किये गये। जिसमें 15 लाख 50 हजार रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया।
Author Profile
Latest entries
राजनीति11/11/2025भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिया का कोरबा में भव्य स्वागत…
मुखपृष्ठ10/11/2025थर्राई दिल्ली : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट से हड़कंप… हाई अलर्ट जारी… जांच में जुटी एजेंसियां…
बिलासपुर10/11/2025बिलासपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार…
राजनीति10/11/2025लौहपुरुष की जयंती पर निकलेगी ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च… तीन दिवसीय ऐतिहासिक पदयात्रा… स्वदेशी, स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत का संदेश
