बिलासपुर // कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में हो रहे अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण का सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। जिसमे 1 नवम्बर से 15 दिसंबर तक 83 प्रकरण दर्ज किए गए। उक्त प्रकरणों में रेत के 49, कोयला के 8, साधारण पत्थर के 5, चूनापत्थर के 12, मिट्टी ईंट के 5, डोलोमाइट के 2 एवं मिट्टी के 2 वाहनों पर कार्यवाही कर 21 लाख 66 हजार 1 सौ 77 रु. अर्थदंड जमा कराकर प्रकरणों का निराकरण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त ज़िले में चल रहे खनिजों के अवैध उत्खनन पर कार्यवाही करते हुए 5 प्रकरण दर्ज कर 446344/- रु. जमा करा कर प्रकरणों का निराकरण कर लिया गया है।
जिला खनिज विभाग के उप संचालक दिनेश मिश्रा ने बताया कि विगत डेढ़ महीने मे अब तक जिले में अवैध उत्खनन के 83 प्रकरण दर्ज किये गये है। जिसमें 21 लाख 66 हजार से अधिक की राशि अर्थदण्ड के रूप में वसूल की गई। इसी तरह अवैध खनिज उत्खनन परिवहन के 5 प्रकरण दर्ज कर 4 लाख 46 हजार से अधिक की राशि का अर्थदण्ड लगाया गया।
खनिज विभाग ने जिले में इस वर्ष अब तक 359 प्रकरण दर्ज कर 1 करोड़ 80 लाख के करीब की राशि अर्थदण्ड के रूप में वसूली की गई है।

Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
