बिलासपुर // गोवर्धन पूजा के दिन जिले में गौठान दिवस मनाया जायेगा और नये गौठानों का भूमिपूजन किया जायेगा। नये गौठानों एवं चारागाहों के लिये भूमि का चिन्हांकन करने हेतु आज टीएल की बैठक में निर्देश दिया गया।
मंथन सभाकक्ष में आयोजित टीएल की बैठक में कलेक्टर डॉ.संजय अलंग ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कम से कम 50 प्रतिशत गांवों में गौठान निर्माण किया जाना है। जिले में प्रथम चरण में 97 गौठान बनाये गये हैं, 225 गौठानों के लिये भूमि का चयन किया जायेगा। सभी गौठानों में गौठान समिति की गठन शीघ्र करने और उन्हें सतत् प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। समिति का बैंक खाता भी खोला जायेगा। गौठानों के चारागाह में कम से कम 1 एकड़ क्षेत्र में बाड़ी विकास किया जायेगा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी गौठानों में मेंहदी के पौधे से बाड़ बनाये।

15 नवम्बर से होगी धान की खरीदी
कलेक्टर ने बताया कि 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। किसानों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक किया जायेगा। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से करने और खरीदी के लिये बारदाने की तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया। गोदामों में बारदानों की जांच करने और मानक बारदाने से ही धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। डीएमओ ने बताया कि जिले में 57 लाख बारदाने की आवश्यकता है। जिसके विरूद्ध 37 लाख बारदाने जमा कर लिये गये हैं। कलेक्टर ने पीडीएस के बारदाने शीघ्र जमा कराने हेतु खाद्य विभाग को
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर12/08/2026जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
अपराध11/08/2026गतौरा शराब भट्ठी लूटकांड का खुलासा,, कर्ज चुकाने के लिए रची थी साजिश,, 3 आरोपी गिरफ्तार,, गैस कटर-चाकू समेत सामान बरामद…
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
