चिटफंड पर पुलिस की लागातार जारी है कार्यवाही… जीएन गोल्ड के फरार दंपती गिरफ्तार… करोड़ो की ठगी के 17 मामले दर्ज है प्रदेश भर में… हफ्ते भर में पुलिस की तीसरी कार्यवाही…
बिलासपुर, दिसंबर, 16/2021
बिलासपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रकम दुगुनी तिगुनी करने का झांसा देकर भोले भाले ग्रामीणों के साथ ठगी कर निवेशकों के रकम हड़पने वाले जी.एन. गोल्ड के 2 आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 6 लाख का 18 तोला सोना, 1 लाख से अधिक नगद रकम बरामद किया गया हैं। आरोपियों ने जिले में करीब 5 करोड़ की ठगी की है। जिले सहित प्रदेश में कुल इनके खिलाफ 17 मामले दर्ज किए गए है। आरोपियों की तलाश करने पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी इसमें थाना बिल्हा, कोटा व सायबर से टीम गठन किया गया था, आरोपी अपना नाम शैलेन्द्र चन्दर गोस्वामी बदल कर छुपा हुआ था, उनके आप पास पता करने पर उनकी बेटी सिंगर है जिनकी ट्वीटर, इन्स्टाग्राम, फेसबुक में पता कर बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी 01.शैलेन्द्र बन गोस्वामी पिता केदार बन गोस्वामी सा0 मरौद थाना कुरूद जिला धमतरी 02. मंजुला गोस्वामी पति शैलेन्द्र बन गोस्वामी पिता केदार बन गोस्वामी सा0 मरौद थाना कुरूद जिला धमतरी को संयुक्त टीम के द्वारा 16 दिसंबर को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया ।

कंपनी के खिलाफ जिले सहीत प्रदेश में दर्ज है 17 मामले…
जीएन गोल्ड कम्पनी के विरूद्ध बिलासपुर जिले में थाना कोटा, तोरवा, बिल्हा, रतनपुर, तखतपुर, सरकंडा, मस्तूरी, बिल्हा में 07 प्रकरण एवं राज्य के अन्य जिले जिनमे धमतरी, कोरबा, सूरजपुर, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा शामिल हैं कुल 10 (कुल 17 ) अपराध दर्ज है। जिले में दर्ज अपराध में ग्राहकों से ठगी गई रकम लगभग 5 करोड़ रुपये है।

आरोपी शैलेन्द्र बन गोस्वामी के विरूद्ध जिले में 06 अपराध थाना बिल्हा, रतनपुर, तोरवा, मस्तुरी, कोटा व तखतपुर में अपराध दर्ज किया गया था, आरोपियों एवं कंपनी के द्वारा रकम दोगुनी करने का लालच देकर अन्य लोगो से करोडो रूपये जमा कराये, एवं बदले में बांड भी दिया लेकिन जब पैसा वापसी का समय आया तो आफिस में ताला लगाकर सभी एजेंट व डायरेक्टर फरार हो गये, प्रकरण में आरोपी डायरेक्टर सतनाम सिंह रंधावा को गिरफ्तार कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था तथा शासन के मुख्य एजेंडा को ध्यान में रखते हुए जी0एन0 गोल्ड कंपनी के आरोपी को दिसम्बर माह में ही पहले हरियाणा से नरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लाया गया दुसरी बार महाराण्ट्र गोंदिया से आरोपी खेमेन्द्र बोपचे को गिरफ्तार किया गया। तिसरी बार शैलेन्द्र बन गोश्वाजी, एवं मुंजूला गोश्वामी को गिरफ्तार किया। 01 शैलेंद्र बन गोस्वामी की सम्पत्ती को कुर्क करने के लिये धमतरी कलेक्टर को पत्राचार किया गया है जिसकी प्रक्रिया जारी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
