एफआईआर दर्ज न करना टीआई को पड़ा महंगा…
आईजी डांगी ने टीआई को किया दण्डित-रोकी एक वेतन वृद्धि…
सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को दी गई चेतावनी कि, ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी…
बिलासपुर (शशि कोन्हेर)// आईजी बिलासपुर रतनलाल डांगी के कार्यालय में प्रार्थी हनुमान सिंह नैतिक निवासी धतूरा, हरदीबाजार जिला कोरबा ने शिकायत की कि, उसके घर में 27/12/2020 को चोरी हुई थी। जिसकी शिकायत उसने थाना हरदीबाजार में की थी। लेकिन थाने में शिकायत के बावजूद न तो रिपोर्ट लिखी गई और न ही पावती दी गई। कुछ दिनों बाद सूनसान जगहों से टूटा हुआ टीवी, फ्रीज मिलने से थाना स्टाफ मौके पर भी गया लेकिन चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मामले की शिकायत प्राप्त होने पर आईजी डांगी ने एसपी कोरबा से मामले की जांच कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया ।एसपी की गई जांच में प्रार्थी के द्वारा की गई शिकायत सही पायी गयी। जिससे छह माह बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गयी। साथ ही जांच में थाना प्रभारी की लापरवाही भी सामने आई। जिसकी रिपोर्ट आईजी को मिलने से परीक्षण उपरांत उन्होंने, निरीक्षक रमेश कुमार पांडेय को उक्त लापरवाही के लिए दण्डित करने का आदेश जारी किया। जिसमें उक्त निरीक्षक की एक वेतन वृद्धि रोकी गई । डांगी ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।साथ ही पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिया है कि वे ऐसे संवेदनहीन कर्मचारियों पर सतत् निगाह भी रखें और गड़बड़ी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही भी करें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
