
बिलासपुर // बुधवारी बाजार स्थित कैमरा और मोबाइल की दुकानों में हुई चोरियों का तोरवा पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 3 चोरो को गिरफ्तार किया है और उनसे 2.40 लाख से अधिक का माल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया की बुधवारी बाजार स्थित फोटो स्टूडियो के संचालक अब्दुल नासिर खान ने 8 अक्टूबर को थाने में चोरी की शिकायत की थी साथ ही मार्केट के ही मोबाइल दुकान के मालिक तुलसीदास पोपटानी ने भी थाने आकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलने के बाद से ही तोरवा पुलिस चोरो की तलाश में जुट गई थी, लगातार सायबर निगरानी भी की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक कैमरे और मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है, जिसके बाद घेराबंदी कर शातिर व आदतन चोर गणेश धुव्र को गिरफ्तार कर थाने लाया गया, पुछताछ करने पर अपने 2 साथियों के बारे में भी उसने बताया जिसके बाद गणेश की निशानदेही पर देवेंद्र जायसवाल और नरेंद्र ध्रुव को भी हिरासत में लिया गया। 3 युवकों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बुधवारी बाजार की दुकानों में हुई चोरी का खुलासा हुआ।

जिसके बाद आरोपी युवकों के कब्जे से चोरी हुए कैमरे एवं मोबाइल इयरफोन सहित एक बिना नंबर की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है। आरोपियों से करीब 2.40 लाख कीमत के चोरी का सामान जप्त किया गया है। पूर्व में भी तोरवा पुलिस द्वारा चोरी के लगभग सभी बड़े मामलो को सुलझाने में सफलता मिली हैं। पिछले दो महीने में तोरवा पुलिस ने शहर के सभी थाना क्षेत्रो से चोरी किये गए करीब 4 लाख की 13 मोटरसाइकिल को जप्त किया था। मामले सुलझाने में अपनी भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी के साथ प्र. आर. शोभित कैवर्त्य, आर. सत्य पाटले, गोविन्द शर्मा व तोरवा पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
