चोरो के आतंक से पुलिस हो रही पस्त… अब चोरो ने कपड़े दुकान में किया हाथ साफ… 1 लाख के करीब रकम कर दी पार…
बिलासपुर // बिलासपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में चोरो का आतंक बढ़ गया है हर थाना इलाको में लगातार चोरी की वारदात घटित हो रही है। कही सुने मकानों में तो कही दुकानों के शटर काट चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा लग रहा अब चोरो के बीच पुलिस का डर खत्म हो गया है, और कुछ समय से आपराधिक घटनाए भी बढ़ गयी है। इस बीच पुलिस की गश्त और पेट्रोलिंग पर भी सवालिया निशान लग रहे है ? अक्सर पुलिस रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग करने की बात करती है बावजूद इसके चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में कमी नही आ रही है।
ग्रीनपार्क में हुई लूट की घटना को वही 24 घंटे भी नही हुए है कि चोरों ने एक और चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी। मामला पुराना बस स्टैंड स्थित सिंपल होजियरी में हुई चोरी का है।दयालबंद निवासी प्रीतपाल सिंह गंभीर सिंपल होजियरी के संचालक है, मंगलवार की रात अपनी दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। जिसके बाद आधी रात कुछ चोरो ने शटर अटास कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती अगर वो चालू रहते। पर रात को कैमरे बंद कर दिया गया था। चोरी की सूचना दुकान संचालक द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गयी ।

चोरो ने दुकान में किसी भी सामान को हाथ नही लगाया, पर दुकान के गल्ले में रखे 8/9 हजार नगद रकम निकाल लिए साथ ही दुकान संचालक के पास व्यापारियों से वसूली के करीब 90 हजार रु. आये थे जिसे संचालक ने घर ले जाने के बजाय दुकान में ही छोड़ दिया था जिससे संचालक को उक्त रकम से भी हाथ धोना पड़ा चोरो ने 90 हजार नगद पर भी हाथ साफ कर दिया। फिलहाल कोतवाली पुलिस जुर्म दर्ज कर अज्ञात चोरों की पतासाजी कर रही है।उम्मीद है जल्द ही मामले का खुलासा हो पायेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized08/07/2026फर्जी डॉक्टर नहीं, उसे नियुक्त करने वाले अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भी तय हो जवाबदेही… अपोलो प्रबंधन को दी गई कथित क्लीन चिट पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल…
Uncategorized06/07/2026फर्जी डॉक्टर केस में नया विवाद,, अपोलो अस्पताल प्रबंधन को मिली क्लीन चिट पर उठे सवाल… फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति पर जिम्मेदारी किसकी ?… पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे ने मांगी CBI जांच…
छत्तीसगढ़05/07/2026पंडवानी की अमर आवाज़ हुई मौन: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में निधन,, कला जगत में शोक की लहर…
बिलासपुर04/07/2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति… नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में प्रतिमाएं लगाने स्वीकृत किए 10.60 करोड़…
