बिलासपुर // छत्तीसगढिया सर्व समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के बिलासपुर आगमन पर नगर के सर्व समाज के शहर पदाधिकारियों ने नेहरू चौक में आतिशी स्वागत किया गया यह सिलसिला शहर में जगह जगह चला उसके बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का सभी समाज प्रमुखों ने छत्तीसगढ़ भवन में सम्मान करते हुए यदु के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित किया।

स्वागत उपरांत सैकड़ों समाज प्रमुखों की उपस्थिति में लंबी बैठक व विचार गोष्ठी चला जिसमें छग प्रदेश के मूलनिवासी छत्तीसगढिया लोगो के हितार्थ विचार विमर्श करते हुए छग प्रदेश के विकास और उन्नति के लिए पुरजोर कार्य करने की रणनीति बनाई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने बिलासपुर जिला कार्यकारिणी गठन के लिए जिला संयोजक मण्डल का गठन किया जिसके जिला मुख्य संयोजक बसंत अंचल उप संयोजक विनोद साहू सदस्य सर्व अमृत निर्मलकर रमेश चंद श्याम, राजेन्द्र गंधर्व, शिव सारथी, रामचंद यादव बनाए गए।

इस बैठक में बिलासपुर सर्व समाज के विनोद साहू, बसंत अंचल, रामचंद्र यादव, शिव सारथी, सियाराम नेताम सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष, डीपी भूपाल सर्व आदिवासी समाज कोषाध्यक्ष, रमेशचंद श्याम संरक्षक गोड भूमकाल समाज, विश्राम निर्मल्कर प्रदेश महासचिव छग रजक समाज, अमृत नीर्मलकर, संभागीय अध्यक्ष रजक समाज, माखन निर्मल कर महासचिव, विजय रजक महानगर अध्यक्ष, राम बहोरिक निर्मलकर प्रदेश कार्यसमिति, बहोरीक निर्मलकर संभागीय अध्यक्ष रजक समाज, विनोद साहू,साहू समाज, प्रितीबला संडिल्य युवा महिला जिलाध्यक्ष, प्रगतिशील सतनामी समाज, विष्णु यादव सर्व यादव समाज बिलासपुर, डॉ.बसंत अंचल, बोधराम यादव, किशोर यादव, हरीश यादव, पुरषोत्तम टंडन, जितेन्द्र कुर्रे, अमित पाटले, दिनेश लहरे, मुकेश जांगड़े, विद्यानंद साहू, गेंद्रराम गंधर्व, अभिमन्यु यादव, शिव चरण यादव, राजेन्द्र सारथी, मोहन सारथी, विजय सारथी, श्रवण कुमार गंधर्व, राजेन्द्र गंधर्व, जय निर्मलकर, सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
Uncategorized06/02/2026सोने के बढ़ते भाव का लालच? सराफा व्यापारियों पर झूठी शिकायतों के खिलाफ एसोसिएशन ने उठाई आवाज..
बिलासपुर05/02/2026बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव रद्द: बिना सुनवाई फैसले पर बवाल, रजिस्ट्रार–सहायक पंजीयक के खिलाफ विजिलेंस जांच की मांग…CM से लेकर लोकायुक्त तक शिकायत…
