जिला पंचायत सभापति गौरहा श्रीमद्भागवत महापुराण के आयोजन में हुए सम्मिलित… अंकित ने कहा हम सदियों से धर्म पुस्तकों का पाठ करते आ रहे… जब हम एक होंगे..तब ही क्षेत्र का ना केवल विकास होगा..बल्कि अमन चैन का वातावरण भी तैयार होगा…
बिलासपुर, जनवरी, 29/2022
ग्राम पंचायत गोंदईया ओकलाहीपारा में महिला कीर्तन मंडली ने श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया। इस दौरान व्यास पीठ से भगवताचार्य ने धर्म और कर्म के साथ अच्छा इंसान बनने का मंत्र दिया। व्यासपीठ से भगवताचार्य ने भगवान की लीला के बहाने लोगों को मानवता का पाठ भी पढ़ाया। उन्होने कहा सुमति और संगति ही जीवन का मूल आधार है। भगवान की हमेशा कृपा रहती है। इस दौरान जिला पंचायत सभापति ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अंकित ने कहा हम सदियों से धर्म पुस्तकों का पाठ करते आ रहे हैं। बावजूद इसके हमारी दूरिया घटी नहीं बल्कि बढ़ी है। जब हम एक होंगे..तब ही क्षेत्र का ना केवल विकास होगा..बल्कि अमन चैन का वातावरण भी तैयार होगा।

ग्राम पंचायत गोंदईया ओकलाहीपारा में महिला कीर्तन मंडली ने श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया। व्यासपीठ से भगवताचार्य के वाचन को सुनकर पूरा गांव मंत्रमुग्ध हो गया। इस दौरान जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने व्यास पीठ पहुंचकर आशीर्वाद लिया। साथ ही उपस्थित लोगों की मांग पर संबोधित भी किया। उन्होंने आगे कहा कि यदि हम ऋषि मुनियों और अपने ईश्वर के आचरण को जीवन में उतार लें तो सारी वैमनस्यता अपने आप ही खत्म हो जाएगी। किसी भी धर्म ग्रंध में जीवों के खिलाफ अनिष्ट की बातें नहीं कही गयी है। जहां तक मैने जो अध्ययन किया है उसमें हमेशा यही पाया है कि हमारे पूर्वजों ने मनुष्य ही नहीं बल्कि सभी जीवों पर दया करने का पाठ ही पढ़ाया है। हमने भी पाठ पढ़ा है..लेकिन उस पाठ को जीवन में कभी ईमानदारी से नहीं उतारा है।
अंकित ने उपस्थित लोगों को बताया कि हमें मिलजुलकर रहना होगा। हमारी जरूरतें अलग अलग हो सकती है। लेकिन इन जरूरतों के लिए हमें हर सूरत में एक और नेक बनकर रहना होगा। चाहे समाज हो या परिवार…सभी की मनोकामना बिना एक हुए पूरी नहीं हो सकती है। रामचरित मानस में बाबा तुलसीदास ने कहा भी है कि जहां सुमति तहं सम्पत्ति नाना..जहां कुमति तहं विपत निधाना। इसलिए हमें अपने साथ समाज और प्रदेश के साथ देश के विकास के लिए मिलजुलकर रहना ही होगा। शासन प्रशासन हमेशा आपके साथ था..है…और रहेगा। क्योंकि आप से ही शासन और प्रशासन है।

अकित ने बताया कि कथा को जीवन में उतारने का प्रयास किया जाए। उन्हें खुशी है कि कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही व्यासपीठ से आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस दौरान आचार्य रोहिणी कुमार पांडे कीर्तन महिला समिति की शकुन बाई,फूल बाई, अमेरिका बाई,राजू साहू,यशवंत साहू,मोहन साहू, पूनऊ साहू,नानू साहू,अशोक साहू,शिव प्रसाद साहू, पवन धीवर,राजकुमार धीवर,जतिन धीवर,विमल कश्यप,जनक धीवर विशेष रूप से उपस्थित रहें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
