ट्रायबल यूथ हॉस्टल नई दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा कोचिंग हेतु चयन परीक्षा 25 अक्टूबर को
बिलासपुर // आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित ट्रायबल यूथ हॉस्टल नई दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य (ई.डब्ल्यू.एस.) अभ्यर्थियों के चयन के लिये परीक्षा 25 अक्टूबर 2019 शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखी गयीं है।
इस परीक्षा में पुरूष अभ्यर्थियों के लिये प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू रायपुर एवं महिला अभ्यर्थियों के लिये प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर में आयोजित की गई है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिये जिन अभ्यर्थियों द्वारा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, बिलासपुर के कार्यालय में आवेदन पत्र जमा किया गया है। वे अपना प्रवेश पत्र सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिलासपुर के कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़16/11/2026बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 120 करोड़ रुपए के 16 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.. शिक्षा, खेल, कला एवं समाजसेवा के क्षेत्र की 28 प्रतिभाएं सम्मानित..
प्रशासन16/11/202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी जिला कार्यालय बिलासपुर से जारी नहीं हुआ ऐसा कोई आदेश, जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
छत्तीसगढ़16/11/2026सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का किया लोकार्पण…
धर्म-कला -संस्कृति16/11/2026अरपा तट पर आस्था का ऐसा उजास, सूर्यास्त के साथ गूंज उठे छठी मैया के जयकारे, छठ व्रतियों का का उमड़ा जन सैलाब.. सूप, दउरा और ठेकुआ में जीवित है लोकसंस्कृति..
